इतिहास में पहली बार, 11,000 किलो मिर्ची की दी जाएगी आहुति

इतिहास में पहली बार, 11,000 किलो मिर्ची की दी जाएगी आहुति

अभनपुर :- छत्तीसगढ़ के अभनपुर में मां बंगलामुखी की कृपा से सृष्टि के इतिहास में पहली बार एक अद्वितीय यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है | यह यज्ञ पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुका है। इस महायज्ञ में 11,000 किलो मिर्ची की आहुति दी जाएगी, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज होगा। यह भव्य आयोजन 27 जनवरी 2025 को सुबह 9 बजे से आरंभ होगा।

यह भी पढ़ें… BJP के 20 मंत्रियों की क्लास लेंगे RSS के दिग्गज नेता, लिस्ट में CM फडणवीस का नाम भी शामिल 

विशेष रूप से बनाए गए यंत्रनुमा महा विशाल यज्ञ कुंड में इस यज्ञ का संचालन होगा, जिसमें मां बंगलामुखी की दिव्य आराधना की जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह यज्ञ न केवल व्यक्तिगत समस्याओं का निवारण करेगा, बल्कि विश्व कल्याण और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी करेगा।

यज्ञ के आयोजकों का कहना है कि इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए देशभर से श्रद्धालु और विशिष्टजन शामिल होंगे। मिर्ची की आहुति के जरिए मां बंगलामुखी की विशेष कृपा प्राप्त करने और संसार के समस्त संकटों को दूर करने का उद्देश्य है।

इस महायज्ञ कुंड में 11 हजार किलों मिर्ची की आहुति डाली जाएगी, जिसमे पीली सरसों, हल्दी और सुखी लाल मिर्च का मुख्य रुप से मां बंगलामुखी के पूजन में उपयोग किया जाएगा, आपको बता दे इसके बिना मां बंगलामुखी का यज्ञ अनुष्ठान अधूरा माना जाता है।

यह विशाल महायज्ञ इतिहास रचने जा रहा है जिसके लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड ने अधिकृत प्रेस नोट जारी किया है।

मीडिया कर्मियों को इस ऐतिहासिक क्षण को कवर करने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है। साथ ही आयोजन स्थल पर विशेष प्रबंध किए गए हैं ताकि सभी उपस्थित लोग इस अद्वितीय महायज्ञ के साक्षी बन सकें।

 

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

 

छत्तीसगढ़