Site icon unique 24 news

छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार – रोटरी बिज़नेस कॉन्क्लेव का आगाज़

रायपुर। रोटरी क्लबों के संयुक्त तत्वावधान में एक बिज़नेस कॉन्क्लेव 13 सितंबर को शाम 4 बजे से आयोजित किया जा रहा है। यह छत्तीसगढ़ में रोटरी के इतिहास में पहली बार है जब क्लब स्वयं का व्यावसायिक समूह बना रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रोटरी सदस्यों के बीच व्यवसायिक और प्रोफेशनल सानिध्य को बढ़ाना है।

व्यावसायिक सहयोग का सकारात्मक प्रभाव
इस संबंध में जानकारी देते हुए रोटरी क्लब कोरबा के पूर्व अध्यक्ष एवं इस ग्रुप के स्वप्नदृष्टा तथा प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन संजय बुधिया ने बताया कि रोटरी सदस्य जहां सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय रहते हैं, वहीं एक-दूसरे के व्यवसाय से अनभिज्ञ रहते हैं। इस कारण अक्सर प्रोफेशनल या व्यवसायिक कार्य के लिए बाहरी स्रोतों पर निर्भर होना पड़ता है। जबकि रोटरी के भीतर आपसी पारिवारिक संबंध हैं, जिनसे व्यावसायिक सहयोग का अलग ही सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

यह भी पढ़े .. तीन साल बाद एक बार फिर पूजा ने की टॉलीवुड में वापसी – unique 24 news

वेबसाइट का भी हुआ शुभारंभ
प्रदीप गोविंद शितूत ने बताया कि करीब चार घंटे चलने वाले इस कॉन्क्लेव में श्री रमेश अग्रवाल (MD रियल इस्पात) ख्याति प्राप्त उद्योगपति, श्री आनंद सिंघानिया (चेयरमैन अविनाश ग्रुप) ,उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी I A S, बतौर स्पीकर के शामिल होंगे।
इस दौरान रोटरी के बिज़नेस ग्रुप की वेबसाइट का भी शुभारंभ किया जाएगा।

इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वालों में रोटरी क्लब कोरबा के अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, रोटरी क्लब रायपुर के उत्तम गर्ग, नवीन आहूजा , ग्रेटर रायपुर के रितेश जिंदल, प्रकाश अग्रवाल, कॉस्मो क्लब के मनोज अग्रवाल एवं अजय गोयल, दिवास की अंकिता फरमानिया, ईस्ट के रोहित द्विवेदी, मिडटाउन के ज्ञान श्रीवास्तव, मिलेनियम के राजकुमार प्रजापति एवं सुबोध टोले, सहित अनेक रोटेरियन शामिल हैं।

यह बिज़नेस कॉन्क्लेव रायपुर के सयाजी होटल में आयोजित किया जाएगा, जिसका सीधा लाभ रोटरी के सदस्यों को मिलेगा।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version