वेब-डेस्क :- आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AAI) ने मशहूर अभिनेता और ग्लोबल आइकॉन राम चरण को पहली आर्चरी प्रीमियर लीग (APL) का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। यह लीग 2 से 12 अक्टूबर 2025 तक यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में आयोजित होगी।
क्या है APL ?
आर्चरी प्रीमियर लीग देश की पहली फ्रेंचाइज़-बेस्ड प्रतियोगिता है, जिसमें भारत और दुनिया के बेहतरीन रिकर्व और कंपाउंड तीरंदाज़ हिस्सा लेंगे। इसमें 6 टीमें भाग लेंगी, जिनमें 36 भारतीय और 12 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल होंगे। खास बात यह है कि पहली बार दोनों फॉर्मेट के खिलाड़ी एक साथ फ्लडलाइट्स के नीचे मुकाबला करेंगे।
APL देगी भारतीय प्रतिभा को वैश्विक मंच
राम चरण ने इस जुड़ाव पर कहा कि आर्चरी अनुशासन, ध्यान और दृढ़ता का खेल है और ये वे मूल्य हैं जिनसे वे गहराई से जुड़े हैं। उनके अनुसार आर्चरी प्रीमियर लीग भारतीय प्रतिभा को वैश्विक मंच देगी और आने वाली पीढ़ियों के एथलीटों को प्रेरित करेगी। इस पहल का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है।
यह भी पढ़े … साची बिंद्रा ने पुर्तगाल में दिया था “मन्नू क्या करेगा” के लिए ऑडिशन – unique 24 news
APL का उद्देश्य
आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि एपीएल का उद्देश्य भारतीय तीरंदाज़ों के सपनों को साकार करना और इस खेल को देश में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना है। राम चरण के जुड़ने से यह मिशन और भी मज़बूत होगा। वहीं, एएआई के महासचिव श्री वीरेंद्र सचदेवा का कहना है कि जैसे अन्य खेलों की लीग्स ने परिवर्तन लाया, वैसे ही एपीएल भारतीय आर्चरी को नया रूप देगी। राम चरण की मौजूदगी से लीग की पहचान और भी बढ़ेगी और आर्चरी नए दर्शकों तक पहुँचेगी।
खेल मंत्रालय का पूरा समर्थन
आर्चरी प्रीमियर लीग का आयोजन 2 से 12 अक्टूबर 2025 तक यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में होगा। इस लीग में 6 टीमें भाग लेंगी, जिनमें 36 भारतीय और 12 अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज़ शामिल होंगे। इस ऐतिहासिक पहल को वर्ल्ड आर्चरी, वर्ल्ड आर्चरी एशिया और भारत सरकार के खेल मंत्रालय का पूरा समर्थन प्राप्त है।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….