Site icon unique 24 news

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की हुई कोरोनरी एंजियोग्राफी!

नई दिल्ली :- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा के स्वास्थ्य को लेकर दिल्ली AIIMS से राहत भरी खबर सामने आई है। एम्स के डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें…. लापता युवती की नृशंस हत्या,आंध्र प्रदेश में जमीन में मिला शव 2 गिरफ्तार – unique 24 news


जेपी नड्डा को 13 अगस्त की शाम अचानक बेचैनी महसूस होने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। कार्डियोलॉजी विभाग के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी कोरोनरी एंजियोग्राफी समेत कई अन्य जरूरी मेडिकल जांचें की गई हैं।

क्या होती है कोरोनरी एंजियोग्राफी?
कोरोनरी एंजियोग्राफी एक एडवांस मेडिकल इमेजिंग प्रोसीजर है, जिसका इस्तेमाल दिल तक ऑक्सीजन युक्त खून पहुंचाने वाली धमनियों  की स्थिति जांचने के लिए किया जाता है। इस प्रक्रिया में डॉक्टर कैथेटर नाम की एक बहुत पतली और लचीली ट्यूब को मरीज की कलाई या जांघ की रक्त वाहिका के जरिए दिल तक पहुंचाते हैं। इसके बाद धमनियों में एक विशेष ‘कंट्रास्ट डाई’ डाली जाती है और एक्स-रे तस्वीरें ली जाती हैं। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि दिल की नसों में कहीं कोई सिकुड़न या ब्लॉकेज तो नहीं है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

 

Exit mobile version