राजनांदगांव :- छत्तीसगढ़ के केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ चंद्रगिरी में आयोजित प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव में शामिल होने पहुंच चुके हैं। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की समाधि स्थल पर अमित शाह ने पूजा अर्चना की है।
यह भी पढ़ें…
गृहमंत्री ने क्या कहा ?
पूजा अर्चना के दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि “आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के समाधि स्थल पर पहुंच कर मैंने नमन किया है। यहां देश भर के अनुयायी आये हुए हैं में सभी को नमन करता हूं।” शाह ने कहा कि 100 रूपये का सिक्का जारी किया गया है और साथ ही 108 पदचिन्हों का विमोचन किया गया है।
अमित शाह ने कहा कि सभी लोगों को एक करने का काम जैन मुनियों ने किया है। आचार्य जी का जीवन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र को समर्पित है, उन महान संत को मैं प्रणाम करने आया हूं। उन्होंने बताया है की उनके द्वारा लिखी मूकमाटी में अनेक लोगों ने पीएचडी कर रखा है। अमित शाह आचार्य जी की कही बात दोहराते हुए कहते है, “भोजन के थाल में जितने व्यंजन होते हैं भोजन उतना ही अच्छा होता है। भारत में अलग-अलग धर्म और संस्कृति है जो अपने-अपने में अलग है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा की मैं भी अनुयायी हूं।
महोत्सव में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद हैं।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….