विष्णु सरकार हुए कर्जदार ,कैसे देखिये इस विडियो में

विष्णु सरकार हुए कर्जदार ,कैसे देखिये इस विडियो में

वेब -डेस्क :- छत्तीसगढ़ के विष्णु  सरकार अब कर्जदार हो गये है, ऐसा कैसे हुआ ये आपको पूरी  खबर पढ़  के पता चलेगा, इस खबर में हम आपको एक विडियो भी दिखा रहे है |  जो विष्णु सरकार के कर्जदार होने का मुख्य कारण है, दरअसल विष्णु सरकार छतीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना कैंप इलाके में रहते है जो कर्ज लेकर मछली पालन का व्यवसाय प्रारंभ  करने वाले थे | लेकिन उनके व्यवसाय को शुरु होने के पहले ही ग्रहण लग गया दरअसल, एयरपोर्ट के करीब PTS चौंक के पास एक वाहन अचानक हादसे का शिकार हो गया। इस वाहन में मछलियां रखकर करीब के तालाब की ओर ले जाई जा रही थी। पीड़ितों के मुताबिक विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ़्तार कार को देखकर टाटा मैजिक वाहन के चालक ने अचानक ब्रेक लगा लिया। इस दौरान वाहन बेकाबू हो कर पलट गया।

इस वाहन में मछलियां ढोई जा रही थी। उसमे रखे बीकर सड़क पर गिर गए, उसके साथ मछलियां भी पानी के बहाव में सड़कों पर आ गई। देखते ही देखते हज़ारों की तादात में मछलियां सड़क पर उछल-कूद-तड़पने लगी। चंद पलों में ही बिन पानी उनके प्राण पखेरू उड़ गए। आज सुबह एयरपोर्ट मार्ग पर जिस किसी ने भी इस नज़ारे को देखा, वो हैरत में पड़ गया। आम राहगीरों से लेकर एयरपोर्ट मार्ग पर आवाजाही कर रहे सैकड़ों वाहनों की सड़क पर लंबी कतार लग गई। एक साथ हज़ारों मछलियां सड़कों पर लोगों का ध्यान अनायास खींच रही थी। कई लोगों ने घटना का वीडियो बनाया तो कुछ ने सड़कों पर उछलती मछलियों के बीच अपनी सेल्फी ली।

यह भी पढ़े …. दक्षिण राज्यों में जनसंख्या बढ़ाने की अपील क्यों हो रही है? – unique 24 news

जानकारी के मुताबिक माना कैम्प निवासी विष्णु सरकार आरंग से कई किस्म की मछलियां लेकर एक तालाब की ओर रवाना हुए थे। इस घटना ने उन्हें कर्जदार बना दिया है। सड़कों पर बिखरी मछलियों को सहेजते हुए विष्णु सरकार बताते है कि इस हादसे में उनका भविष्य दांव पर लग गया है, कर्ज लेकर उन्होंने मछली पालन कारोबार की शुरुआत ही की थी, इससे पहले की मछलियां तालाब तक पहुँच पाती, उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया।

विष्णु के मुताबिक वे पहले माना कैंप से रायपुर शहर तक ऑटो चालन का कार्य करते थे। लेकिन इस मार्ग पर बस सेवाओं के चलते धंधा चौपट हो गया। उन्होंने नया कारोबार शुरू करने के लिए पत्नी के जेवर बेच कर 50 हज़ार का बंदोबस्त किया था। तालाब के किराये समेत अन्य व्यावसायिक जरूरतों के लिए अलग से 50 हज़ार का कर्ज लेकर आरंग से विभिन्न किस्म की मछलियां और उनके बीज लेकर लौट रहे थे।

इस दुर्घटना में विष्णु सरकार को भी हाथ-पैरों में चोट आई है। फ़िलहाल, चंद पलों के इस नज़ारे ने कई लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। सड़कों पर मछलियों के निकलते दम के साथ ही साथ विष्णु सरकार की भी आह निकलती रही। उसके सपने सड़कों पर ही दम तोड़ते नजर आये। हालांकि हादसे के कुछ ही मिनटों बाद पुलिस और स्थानीय कर्मियों ने मार्ग से मछलियों को सड़क किनारे ठिकाने लगा दिया। फिर आवागमन ने भी सुचारु ढंग से अपनी गति पकड़ ली।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

 

खबर जरा हटके छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर