भारत का सबसे डरावना किला, सूरज ढलते ही बंद हो जाता है इंसानी प्रवेश”

भारत का सबसे डरावना किला, सूरज ढलते ही बंद हो जाता है इंसानी प्रवेश”

राजस्थान :- भारत में रहस्य और रोमांच की कहानियाँ आम हैं, लेकिन कुछ जगहें ऐसी भी हैं जो सच्चाई और कल्पना के बीच की रेखा को धुंधला कर देती हैं। हम बात कर रहे हैं राजस्थान के अलवर जिले में मौजूद भानगढ़ किले की — जिसे देश की सबसे डरावनी जगह माना जाता है। ऐसा क्यों? जानिए हमारी खास रिपोर्ट में।

राजस्थान की सुनहरी रेत, हवेलियों और महलों के बीच बसा है एक ऐसा किला, जहां सूरज के ढलते ही सन्नाटा बोलने लगता है — भानगढ़ किला।भानगढ़ का इतिहास जितना पुराना है, उतना ही रहस्यमय भी। इसका निर्माण 17वीं सदी में राजा माधो सिंह ने करवाया था। लेकिन इसके उजड़ने की कहानी एक श्राप से जुड़ी हुई है।

यह भी पढ़े ….. राजस्थान का सबसे ख़ूबसूरत शहर, झीलों की नगरी उदयपुर! – unique 24 news

कहते हैं कि एक तांत्रिक, सिंधु सेवड़ा को भानगढ़ की राजकुमारी रत्नावती से एकतरफा प्रेम हो गया था। उसने उसे पाने के लिए काले जादू का सहारा लिया। लेकिन रत्नावती को इसका पता चल गया। काले जादू की कोशिश असफल रही और तांत्रिक की मौत हो गई। मरते समय उसने पूरे नगर को श्राप दिया — “यह नगर नष्ट हो जाएगा और कोई यहां बस नहीं पाएगा।

उसके बाद जैसे भानगढ़ की किस्मत ही बदल गई। पूरा नगर वीरान हो गया। और आज, सदियों बाद भी यह किला अपनी डरावनी कहानियों के लिए मशहूर है। रात को यहां कोई नहीं आता। लोग कहते हैं कि अजीब आवाजें आती हैं, कोई चल रहा है जैसे।

रहस्य और डरावनी घटनाएं

स्थानीय लोगों और पर्यटकों के अनुसार, किले के अंदर अजीब आवाजें आती हैं, अचानक तापमान बदल जाता है, और कई बार परछाइयाँ भी देखी गई हैं। एक स्थानीय गाइड ने बताया, “हम सूरज ढलने से पहले ही लौट आते हैं। रात को यहां कुछ ऐसा होता है जो समझ से बाहर है।

आज की सच्चाई:

  • ASI का बोर्ड: “सूर्यास्त के बाद इस परिसर में प्रवेश वर्जित है।”
  • स्थानीय लोगों की मान्यता: रात के समय वहां चीखें सुनाई देती हैं, रहस्यमय परछाइयाँ दिखती हैं।
  • घूमने आए पर्यटकों के अनुभव: कई लोगों का दावा है कि वहां अजीब आवाजें सुनाई देती हैं, किसी के चलने जैसी ध्वनि या अचानक तापमान का गिरना।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) ने यहां एक बोर्ड लगा रखा है —     सूर्यास्त के बाद परिसर में प्रवेश निषेध है। ऐसा बोर्ड किसी दूसरी ऐतिहासिक जगह पर नहीं है। यह बताता है कि यहां कुछ अलग है। जो लोग दिन के समय यहां आते हैं, वो बताते हैं कि यहां का वातावरण अजीब सा है — जैसे कोई है… जो आपको देख रहा हो। किला बहुत खूबसूरत है, लेकिन अंदर जाते ही थोड़ा डर लगने लगता है। भानगढ़ सिर्फ एक खंडहर नहीं, बल्कि एक रहस्य है, जो सदियों से अनसुलझा है। यहां की दीवारें कुछ कहती हैं, फिज़ाओं में सिसकियाँ हैं और इतिहास के पन्नों में दर्ज है एक प्रेम, एक श्राप और एक अनंत सन्नाटा।

भानगढ़ किला आज भी देश-विदेश के सैलानियों को अपनी ओर खींचता है। लेकिन इस किले का रहस्य और डर दोनों ही आज भी वैसा ही है जैसा सदियों पहले था। अब यह आप पर है — आप इसे इतिहास का हिस्सा मानेंगे या अंधविश्वास का!

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

खबरें अन्य राज्यों की पर्यटन और यात्रा