पगफेरे पर मायके गई दुल्हन को पति ने भेजा सरप्राइज, केक देख सब हैरान

पगफेरे पर मायके गई दुल्हन को पति ने भेजा सरप्राइज, केक देख सब हैरान

वेब-डेस्क :- शादी के बाद दुल्हन को मायके भेजने की रस्म यानी ‘पगफेरे’ का खास महत्व होता है। इसी रस्म के दौरान एक ऐसा मजेदार वाकया सामने आया जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। दरअसल, जब दुल्हन अपने मायके गई तो उसके पति ने उसे एक खास सरप्राइज दिया। पति ने उसके लिए एक केक भेजा, लेकिन उस पर लिखा मैसेज देखकर सब हैरान रह गए।

केक पर लिखा था- “मेरी बीवी को वापस दो

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन, जो मायके में पगफेरे की रस्म के दौरान पूरी तरह सज-धजकर बैठी है, जैसे ही टेबल पर रखे केक का बॉक्स खोलती है तो उसमें यह अनोखा मैसेज देखकर हैरान रह जाती है। केक पर बड़े प्यार से लिखा था- “मेरी बीवी को वापस दो…” यह देखकर दुल्हन और वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। मजेदार बात यह थी कि दुल्हन खुद भी यह देखकर काफी खुश हो जाती है और मजाक में कहती है, “यह केक डैडी से कटवाओ।”

यह भी पढ़े ….दुनिया के सबसे रहस्यमयी खजाने : तलाश में कई लोगों ने गवाई जान – unique 24 news

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @shriskuhu नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया- “पगफेरे रसम। मेरी बीवी को वापस दो।” इस वीडियो को अब तक 14 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे 41 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

https://www.instagram.com/reel/DGih0J1T6KI/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं

वीडियो देखने के बाद लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “वापस दो भाई, वापस दो!” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “कितनी खुशनसीब है ये लड़की।” कई लोग इस वीडियो को देखकर पगफेरे की रस्म को और मजेदार बनाने का आइडिया भी ले रहे हैं।

पगफेरे की रस्म का महत्व

शादी के बाद दुल्हन का पहली बार मायके आना पगफेरे की रस्म कहलाता है। इस दौरान दुल्हन अपने माता-पिता और परिवार से मिलती है और फिर उसे ससुराल वापस ले जाया जाता है। यह रस्म न सिर्फ दुल्हन बल्कि दोनों परिवारों के लिए भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण होती है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

खबर जरा हटके