नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई से नक्सली बौखलाए हुए हैं। जवाबी हमले के प्रयास में वे विभिन्न इलाकों में IED बम प्लांट कर जवानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं। इसी कड़ी में नारायणपुर जिले में एक IED विस्फोट हुआ, जिसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि, इस घटना को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
नक्सल ऑपरेशन में तेजी, 2026 तक खत्म होगा नक्सलवाद
इधर, राज्य में नक्सल उन्मूलन के लिए सुरक्षाबलों की कार्रवाई तेज हो गई है। हाल ही में दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर हुए ऑपरेशन में जवानों ने पांच खूंखार नक्सलियों को मार गिराया था। इस अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए थे। केंद्र सरकार पहले ही यह स्पष्ट कर चुकी है कि मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का पूरी तरह से खात्मा कर दिया जाएगा। गृहमंत्री अमित शाह के इस ऐलान के बाद से ही जवान नक्सलियों के गढ़ में घुसकर लगातार अभियान चला रहे हैं।
यह भी पढ़ें : मेयर मीनल चौबे ने पेश किया 1529 करोड़ का बजट प्लान
IED से लगातार जवानों को निशाना बनाने की कोशिश
हाल के दिनों में नक्सली IED विस्फोट के जरिये जवानों को नुकसान पहुंचाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। सुरक्षाबलों ने भी इसके जवाब में एंटी-नक्सल ऑपरेशन को और तेज कर दिया है।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….