रायपुर :- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत पुरे प्रदेश में NHM कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन लगातार चल रहा है। बिलासपुर में NHM कर्मियों की हड़ताल 14वें दिन भी जारी रही। कर्मियों ने एक अनोखे तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का मुखौटा पहनकर ‘क्या हुआ तेरा वादा’ गाना बजाया।
यह भी पढ़ें…. मुख्यमंत्री की पहल पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी – unique 24 news
इस बीच सरकार ने NHM के हड़ताली कर्मचारियों के लिए डेडलाइन तय कर दी है। सरकार ने विरोध प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों को बर्खास्तगी की चेतावनी जारी करते हुए आज शाम तक काम पर लौटने को कहा है। इससे पहले कल NHM संघ के अध्यक्ष दिलीप मिरी को ज्वाइंट हेल्थ डाइरेक्टर की तरफ से नोटिस जारी किया गया था।
दूसरी तरफ सरकार के इस चेतावनी से NHM संघ भड़क गया है। बर्खास्तगी का अल्टीमेटम दिए जाने के बाद हड़ताली NHM कर्मियों ने सरकार के आदेश की प्रतियां जलने की बात कही है | उन्होंने कहा है कि वे इस धमकी से डरने वाले नहीं। वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे। संघ ने कहा है कि राज्य में बात नहीं सुनी गई तो जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….