लिफ्ट न दी… तो मिली मौत! आत्माओं की चेतावनी

लिफ्ट न दी… तो मिली मौत! आत्माओं की चेतावनी

छतीसगढ़ :- छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में एक ऐसी जगह है, जो जितनी शांत दिखती है, उतनी ही रहस्यमयी और डरावनी है। बात हो रही है “बत्तीस बंगला” यानी 32 बंगले की, जो अब एक प्रेतवाधित स्थान के रूप में कुख्यात हो चुकी है। यहां की दीवारों के पीछे छिपी कहानियां आज भी लोगों को नींद में जगा देती हैं।

भूतिया घटनाएं और आत्माओं की कहानियां

भिलाई के बत्तीस बंगला के आसपास, विशेष रूप से गराज रोड और पास के वाई-शेप ब्रिज पर, कई अपसामान्य घटनाओं की रिपोर्ट्स हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि रात के समय, विशेषकर 12 बजे से 4 बजे के बीच, सफेद कपड़ों में एक महिला सड़क पर लिफ्ट मांगती हुई दिखाई देती है। यदि कोई उसकी मदद नहीं करता, तो वह व्यक्ति अक्सर दुर्घटना का शिकार हो जाता है

इतिहास जो डराता है

भिलाई में  ब्रिटिश काल में बने इन बंगलों में कभी मंत्री और उच्च अधिकारी रहा करते थे। लेकिन इन आलीशान दीवारों के पीछे एक काला सच छिपा है। कहा जाता है कि इन बंगलों में अपराधियों को गुप्त रूप से फाँसी दी जाती थी। उन अपराधियों की आत्माएं आज भी मुक्त नहीं हुईं और बत्तीस बंगला को भूतों का घर बना चुकी हैं।

साहसी युवाओं का अनुभव

कुछ युवाओं ने बत्तीस बंगला में रात के समय प्रवेश करने का प्रयास किया। उन्होंने बंगले के अंदर अजीब सी ठंडक, टूटी-फूटी वस्तुएं और रहस्यमय आवाजें महसूस कीं। एक घटना में, एक युवक ने जोरदार चीखें सुनीं, जिससे सभी घबरा गए और वहां से भाग निकले ।

यह भी पढ़े … इंसान की आत्मा मरने के बाद भी रहती है जिंदा, आत्माओं का रहस्य – unique 24 news

सड़क जो बन चुकी है ‘डर का पुल’

बत्तीस बंगला के पास स्थित वाई-शेप ब्रिज पर रोज़ाना दुर्घटनाएं होती हैं। लोगों का दावा है कि रात 12 बजे से 3 बजे तक सड़क पर एक महिला सफेद साड़ी में लिफ्ट मांगती नजर आती है। यदि कोई उसकी मदद नहीं करता, तो वही महिला उसकी अगली यात्रा का सबसे भयानक मोड़ बन जाती है।

“लिफ्ट दो या दुर्घटना लो!”

स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, यह महिला कभी इसी सड़क पर एक दुर्घटना का शिकार हुई थी। आखिरी सांस तक वह मदद मांगती रही, लेकिन किसी ने नहीं रोका। अब उसकी आत्मा भी किसी को माफ नहीं करती जो उसकी पीड़ा अनसुनी करता है। कई लोगों का दावा है कि उन्होंने खुद इस आत्मा को देखा है, और जिन्होंने अनदेखी की… उनका एक्सीडेंट हुआ।

जांच या झूठ?

भूतों की मौजूदगी पर सवाल उठाना आसान है, लेकिन जब स्थानीय लोग, वाहन चालक और यहां तक कि साहसी युवा भी एक जैसी घटनाएं बयान करें – तो सवाल डरावना बन जाता है। कुछ युवाओं ने रात के अंधेरे में बत्तीस बंगला में जाने की कोशिश की, लेकिन रहस्यमयी ठंडक, फुसफुसाती आवाजें और चीखों ने उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया।

क्या आप तैयार हैं?

बत्तीस बंगला सिर्फ एक पुरानी इमारत नहीं, यह एक ऐसा रहस्य है जो हर रात जागता है। तो अगली बार जब आप भिलाई से गुजरें और सफेद साड़ी में कोई महिला लिफ्ट मांगे—सोचिएगा ज़रूर, अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं और यहां जाने का मन बना रहे हैं, तो पहले स्थानीय लोगों की सलाह जरूर लें। क्योंकि यहां का डर सिर्फ कहानी नहीं—हकीकत भी हो सकता है।

बत्तीस बंगला और इसके आसपास के क्षेत्र छत्तीसगढ़ के सबसे रहस्यमय और डरावने स्थानों में से एक हैं। यहां की कहानियां और घटनाएं लोगों को आज भी रोमांचित और भयभीत करती हैं। यदि आए यत-प्रेतों में विश्वास करते हैं या रहस्यमय स्थानों की र बंगला आपके लिए एक ७. चे रखते हैं, तो बत्तीस स्थल हो सकता है।

क्या आपने कभी बत्तीस बंगला का अनुभव किया है? हमें जरूर बताएं। और इस खबर को शेयर करना न भूलें, क्योंकि डर भी बांटने से हल्का हो जाता है… या शायद और बढ़ जाता है!

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

खबर जरा हटके पर्यटन और यात्रा