दुनिया के कुछ देशों में नागरिकता मिलना होता है बहुत कठिन

दुनिया के कुछ देशों में नागरिकता मिलना होता है बहुत कठिन

वेब-डेस्क :- दुनियाभर में लोग नौकरी या व्यापार के लिए अलग-अलग देशों में जाते हैं। इनमें कई लोग वहीं की नागरिकता ले लेते हैं और वहीं बस जाते हैं। दुनिया के कई विदेशियों की आसानी से नागरिकता प्रदान कर देते हैं, तो वहीं कई देशों में नागरिकता मिलना बेहद कठिन होता है। आज हम आपको अपनी इस खबर में कुछ देशों के बारे में बताने वाले हैं, जहां की नागरिकता मिलना बहुत कठिन होता है। इन देशों में  चीन, भूटान और जापान जैसे देश मुख्य तौर पर शामिल हैं। विदेश में नौकरी करने वाले सोचते हैं कि जिस देश में वह रहे हैं उन्हें वहां की नागरिकता मिल जाए। आइए जानते हैं उन देशों के बारे में जहां की नागरिकता मिलना कठिन है।

स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड के नए कानून के मुताबिक, देश के बर्फीले आल्प्स में घर बनाने के लिए आपको यहां पर 10 साल तक रहना होगा। इसके साथ ही आपके पास सी परमिट वर्किंग परमिट होना जरूरी है। सी परमिट से ही स्विट्जरलैंड में रहने की इजाजत मिलती है। यूरोपीय संघ के नागरिकों, यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ के देश के लोगों, अमेरिकी नागरिकों और कनाडाई लोगों को यहां की नागरिकता लेने के लिए स्विट्जरलैंड में लगातार पांच साल रहने की जरूरत होती है, तो वहीं दूसरे देशों के लोगों के लिए 10 साल तक वहां रहना पड़ता है।

चीन
चीन की नागरिकता लेना बेहद कठिन हैं, क्योंकि इसकी कई वजह है। चीन में नागरिकता लेने के लिए विदेशियों के चीनी रिश्तेदार होने जरूरी हैं जो वहां पर रहते हों। अगर आपका कोई रिश्तेदार चीन में नहीं रहता है, तो चीन की नागरिकता मिलना बेहद मुश्किल है। नागरिकता लेने के लिए चीन में लंबे समय तक रहना जरूरी है, लेकिन कितने समय तक यह साफ नहीं है। चीन में रहने के दौरान आप दोहरी नागरिका नहीं रख सकते हैं।

जापान
जापान में विदेशियों को नागरिकता लेने के लिए एक लंबी प्रक्रिया का सामना करना पड़ता है। अगर आप जापान की नागरिकता लेना चाहते हैं, तो आपको कम से कम वहां पर पांच साल तक रहना होगा। इसके अलावा वहां के न्याय मंत्री से इजाजत लेनी होगी। नागरिकता लेने के लिए कई सारी कागजी कार्रवाई करनी होती है जिसमें 6-12 महीनों की लंबी प्रक्रिया लगती है।

यह भी पढ़ें..

Surrender News : वेट्टी कन्नी समेत 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 6 महिला नक्सली भी हैं शामिल

जर्मनी 
जर्मनी की नागरिकता लेना बहुत मुश्किल है। अगर आप किसी अन्य यूरोपीय संघ के देश के रहने वाले नहीं है। विदेशी नागरिकों को जर्मन नागरिकता पाने के लिए जर्मन भाषा की योग्यता, राजनीतिक सिस्टम और वहां के समाज के बारे में जानकारी होना बेहद आवश्यक है। वहां की नागरिकता के लिए आवेदन करने वालों के लिए यह दिखाना होगा कि उनके वहां रहने के लिए कमाई का स्त्रोत है और उन्होंने राष्ट्रीय पेंशन योजना में योगदान भी दिया है। जर्मनी की नागरिकता पाने के लिए देश में कम से कम आठ साल रहना जरूरी है। अगर आवेदकों ने योग्यता परीक्षा पास की है तो उन्हें 7 साल रहना होगा। इसके अलावा बीते देश की नागरिकता छोड़नी होगी।

भूटान
दुनिया के सबसे अलग देशों में भूटान शामिल है। यहां की नागरिकता के लिए माता-पिता दोनों को भूटान का होना चाहिए। अगर कोई एक ही भूटानी है तो आप यहां पर 15 साल तक रहने के बाद नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं। भूटान में नागरिकता लेने के लिए बेहद सख्त नियम हैं। सरकारी कर्मचारियों पर भी 15 साल रहने की आवश्यकता है। गैर-भूटानी माता-पिता के साथ रहने वाले लोग जो सरकारी नौकरी नहीं करते हैं और वह 20 साल देश में रहने के बाद स्थायी निवास के लिए आवेदन कर सकते हैं।

संयुक्त अरब अमीरात 
संयुक्त अरब अमीरात की नागरिकता के लिए वहीं लोग आवेदन कर सकते हैं जो देश में 30 सालों से कानूनी रूप से रह रहे हैं। संघीय कानून संख्या 17 के मुताबिक, अगर कोई नागरिक ओमान, कतर या बहरीन का रहने वाला है, तो तीन साल रहने के बाद नागरिकता के लिए आवेदन कर सकता है। अन्य देशों के अरब लोगों को यहां की नागरिकता सात साल में मिल सकती है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

खबर जरा हटके देश दुनियां