भारतीय संस्कृति में रंगी हुई नजर आई जापानी महिला, विडियो वायरल

भारतीय संस्कृति में रंगी हुई नजर आई जापानी महिला, विडियो वायरल

वेब-डेस्क :- सड़क पर कभी-कभी विदेशी महिलाएं भारतीय संस्कृति में रंगी हुई नजर आती हैं। भारतीय संस्कृति में ढलती विदेशी महिलाओं को देखकर भारतीय बेहद खुश होते हैं। अब इस बीच सोशल मीडिया पर एख जापानी महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जापानी महिला साड़ी पहनकर भारतीय गाने पर डांस कर रही है। वीडियो वायरल होते ही लोग दिल खोलकर महिला की तारीफ कर रहे हैं और प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/DHVzl9fSzR1/?utm_source=ig_embed&ig_rid=6e4ece34-209e-4e8e-902b-526d11eb012a

सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @mayojapan नाम से अकाउंट चलाने वाली जापानी महिला के बड़ी संख्या में भारतीय फॉलोअर्स हैं। महिला अक्सर भारतीय कंटेट बनाकर शेयर करती रहती है। हालांकि, महिला के साड़ी में डांस वाले वीडियो ने लोगों को ज्यादा ही खुश कर दिया है।

जापानी महिला ने किया खूबसूरत डांस 

वीडियो में जापानी महिला मलयालम गाने ‘जिमिक्की कम्माल’ पर डांस कर रही है। यह गाना 2018 में रिलीज हुआ था। इस गाने को यूट्यूब पर बेहद पसंद किया गया था। इसी गाने पर क्रीम कलर की साड़ी पहनकर महिला बेहद कमाल का डांस करती दिख रही है। परंपरागत परिधान में खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए जापानी महिला ने कानों में इयररिंग्स और गले में नेकलेस पहना है। बालों में गजरा लगाया हुआ है।

यह भी पढ़े …

कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी पीटर पार्कर की फिल्म ‘स्पाइडर मैन 4’

लोगों को बिल्कुल भारतीय महिला की तरह सुंदर लग रही है। इस छोटे से वीडियो में महिला के डांस ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। @mayojapan ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि ये मेरा जन्मदिन पोस्ट है। जापान से ‘जिमीकी कम्मल’, मैं आज अपने बर्थडे पर घर पर आराम कर रही हूं। इसलिए कुछ समय पहले इसे शूट किया था। मैंने साड़ी को साफ-सुथरे तरीके से पहनने की पूरी कोशिश की है।

महिला का जन्मदिन 18 मार्च को था, क्योंकि उन्होंने उसी दिन यह वीडियो शेयर किया था। अब यह वायरल हो गया है। लोगों कहना है कि महिला साड़ी में बेहद सुंदर दिखती है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

देश दुनियां मनोरंजन, फिल्म और संगीत