वेब-डेस्क :- राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2025) सत्र-2 की परीक्षा के लिए आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। सत्र-2 की परीक्षाएं 2 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएंगी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए खुद को पंजीकृत कराया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत कार्यक्रम देखें।
एजेंसी ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए देशभर के विभिन्न शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। विदेशों में भी 15 केंद्र बनाए गए हैं। जेईई मेन सत्र 2 का आयोजन 2 से 9 अप्रैल, 2025 तक किया जाएगा।
जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा कार्यक्रम 2025 के अनुसार, जेईई मेन पेपर 1 (बीई, बीटेक) पहले पांच दिनों में आयोजित किया जाएगा। एजेंसी जेईई मेन पेपर 2ए (बीआर्क), पेपर 2बी (बीप्लानिंग) और पेपर 2ए और 2बी (बीआर्क, बीप्लान) अंतिम दिन आयोजित करेगी। जेईई मेन परीक्षा 2025 दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी – शिफ्ट 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शिफ्ट 2 दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।
यह भी पढ़े:-
जेईई मेन परीक्षा पैटर्न
जेईई मेन 2025 संशोधित पैटर्न के अनुसार, सेक्शन बी में वैकल्पिक प्रश्न शामिल नहीं होंगे। जेईई मेन में प्रत्येक विषय में केवल 5 प्रश्न होंगे और छात्रों को सभी 5 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। जेईई मेन 2025 पाठ्यक्रम में तीन विषयों- भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित के विषय शामिल हैं। जेईई मेन 2025 परीक्षा में 3 पेपर होंगे बीटेक, बीई के लिए पेपर 1, बीआर्क के लिए पेपर 2ए और बीप्लान के लिए 2 बी। जेईई मेन 2025 पेपर 1 में 75 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….