वेब-डेस्क :- किंग कोबरा का नाम सुनते ही रूह कांप जाती है और मन में डर आ जाता है। जंगल में अगर कोई ऐसा सांप है, जो अपनी फुर्ती और अंदाज से सबको हैरान कर देता है, तो वो है किंग कोबरा। इसकी चाल इतनी तेज है कि देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। यह सांप 3.3 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से दौड़ सकता है। यानी पलक झपकते ही नजरों से ओझल हो जाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको किंग कोबरा के बारे में कुछ दिलचस्प बातों के बारे में बताएंगे और साथ ही यह भी बताएंगे कि आखिर इससे जुड़े कुछ मिथक के हैं, जो आज भी लोगों के बीच खूब प्रचलित हैं। आइए जानते हैं..
इंसानों से दूर रहता है किंग कोबरा
किंग कोबरा को लेकर यह मिथक प्रचलित है कि यह इंसानों का पीछा करता है, लेकिन आपको बता दें कि अच्छी बात ये है कि किंग कोबरा आमतौर पर इंसानों से दूर ही रहता है। ये हमला करने नहीं, बल्कि खुद को बचाने के लिए तेजी से भागता है। कभी-कभी ऐसा लगता है कि ये हमारा पीछा कर रहा है, लेकिन असल में वो सिर्फ अपनी जान बचाकर आगे निकल रहा होता है।
हर तरह के रास्ते पर तेजी से चलता है
इसकी दूसरी दिलचस्प बात यह है कि यह ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी तेजी से चल सकता है। चाहे जंगल हो या पहाड़ी रास्ता, ये हर जगह आसानी से दौड़ लेता है। इसकी यही फुर्ती इसे खतरनाक बनाती है। किंग कोबरा पेड़ों पर भी चढ़ सकता है और वो भी बड़ी तेजी से। जहां इंसानों को चढ़ने में समय लगता है, वहां ये सांप बिना रुके ऊपर चढ़ जाता है। यही बात इसे और भी खास बनाती है।
यह भी पढ़े …
ट्रेन के साथ रेस लगाती नजर आई फिटनेस इंफ्लुएंसर, विडियो वायरल
पानी में भी तेजी से तैरता है किंग कोबरा
बता दें कि ये पानी में भी कमाल का तैराक होता है। जरूरत पड़ने पर ये पानी में गोता भी लगा सकता है और तेजी से तैर भी सकता है। जमीन हो, पेड़ हो या पानी, ये हर जगह खुद को ढाल लेता है। हालांकि, ये दुनिया का सबसे तेज सांप नहीं है। सबसे तेज दौड़ने वाला सांप है ब्लैक मांबा, जो अफ्रीका में पाया जाता है और 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। इस मामले में किंग कोबरा थोड़ा पीछे है, लेकिन उसकी ताकत और जहर अब भी उसे बहुत खतरनाक बनाते हैं।
बिना वजह नहीं करता है हमला
इसलिए किंग कोबरा से डरना जरूरी है, क्योंकि अगर ये गुस्से में आ गया या खुद को खतरे में समझा, तो इसका एक डंक बहुत भारी पड़ सकता है। हालांकि ये बिना वजह हमला नहीं करता। जंगल में इसका होना बहुत जरूरी है, क्योंकि ये छोटे सांपों और जानवरों का शिकार करता है और इस तरह जंगल के पर्यावरण में संतुलन बनाए रखता है। किंग कोबरा से बचने का सबसे अच्छा तरीका है सावधानी रखना और दूरी बनाए रखना। ये पीछा नहीं करता, लेकिन सामने आ जाए तो खतरा हो सकता है। बेहतर यही है कि इसे छेड़ा न जाए और इसकी दुनिया को उसका आराम रहने दिया जाए।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….