अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : जानिए सितारों ने इस खास दिन पर क्या दिया संदेश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : जानिए सितारों ने इस खास दिन पर क्या दिया संदेश

वेब-डेस्क :- आज दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन महिलाओं को सशक्त, सबल बनने के लिए प्रेरित करता है और उनकी उपलब्धियों का जश्न भी मनाता है। साथ ही यह दिन महिलाओं से जुड़ी समस्याओं पर लोगों का ध्यान खींचता है और बदलाव के लिए प्रेरित करता है। इस मौके पर बॉलीवुड जगत से जुड़ी कई हस्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए हैं। आइए जानते हैं अनुपम खेर समेत अन्य लोगों ने क्या कहा?

हर दिन महिला दिवस मनाते हैं अनुपम खेर
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अभिनेता अनुपम खेर ने अपने विचार व्यक्त किए। अनुपम ने कहा,, “किसी भी व्यक्ति के जीवन में सबसे पहले जो व्यक्ति आता है, वह मां के रूप में एक महिला होती है। मां हर किसी का पहला प्यार होती है। मैं ऐसे घर में पला-बढ़ा हूं, जहां मैंने महिलाओं को बहुत सम्मान मिलता देखा है। मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि महिला दिवस हर दिन मनाया जाता है। मैं हर दिन महिला दिवस मनाता हूं। मैं आज सभी को बधाई देता हूं और यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम महिलाओं को सशक्त बनाएं।”

यह भी पढ़े …

रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ इस होली पर सिनेमाघरों में होगी फिर रिलीज

महिलाओं को उड़ने के लिए पंख दिए जाने चाहिए
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अभिनेत्री ईशा देओल ने भी अपने विचार साझा किए उन्होने कहा, “महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। यह देखकर बहुत अच्छा लगता है। हमें अपने सपनों को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्हें (महिलाओं को) उड़ने के लिए पंख दिए जाने चाहिए, चाहे वह आपकी बेटी हो, बहू हो, बहन हो या मां हो।”

पुरुषों और महिलाओं दोनों को समझने की जरूरत
इस मौके पर अभिनेत्री शबाना आजमी कहती हैं, “हर दिन को महिला दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए, सिर्फ एक दिन नहीं। लेकिन यह दिन हमें याद दिलाता है कि महिला आंदोलन ने हमें इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए कितना संघर्ष किया है। मुझे लगता है कि एक महिला के पास दुनिया को स्त्री दृष्टिकोण के अलावा किसी और नजरिए से देखने का विकल्प नहीं है और यह ऐसी चीज है, जिसे पुरुषों और महिलाओं दोनों को समझने की जरूरत है।”

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

देश दुनियां मनोरंजन, फिल्म और संगीत