नील रंग का क्यों दिखता है आसमान ? चलिए जानते है

नील रंग का क्यों दिखता है आसमान ? चलिए जानते है

वेब-डेस्क :-  बहुत से सवाल ऐसे हैं, जो हमारे मन में कभी आते ही नहीं क्योंकि हम इन्हें ऐसा का ऐसा ही देखते आए हैं। एक ऐसा ही सवाल ये है कि हमें आसमान नीला क्यों दिखता है? हम धरती से जब भी खुले आसमान की ओर देखते हैं, इसका रंग नीला दिखाई देता है, क्या आपने कभी सोचा है कि ये नीला रंग आखिर आता कहां से है ?                                                   सूरज की किरणें सफेद होती हैं, बादल भी सफेद होते हैं, फिर आसमान का रंग नीला क्यों है?

हमारे आसपास ऐसी बहुत सी चीज़ें हैं, जिनका सीधा जवाब विज्ञान में ही छिपा हुआ है लेकिन हम ही कई बार इसे याद नहीं रख पाते हैं। ऐसे में चलते-फिरते कभी ये दिमाग में आए, तो हमें जवाब सोचना पड़ जाता है या फिर हाथ में रखे मोबाइल से हम गूगल सर्च करने लगते हैं। तो चलिए आज इस सवाल का जवाब जानते है।

Why sky is blue ?                                                                                                                                                              पृथ्वी का वायुमंडल कई तरह की गैसों का मिश्रण होता है। कोरा पर जब किसी ने इस सवाल को पूछा तो ज्यादातर यूज़र्स ने इसी थ्योरी को दोहराया है कि धरती पर आने वाला सूर्य का प्रकाश इस वायुमंडल से होकर ही धरती तक पहुंचता है। सूर्य का प्रकाश सफेद रंग का होता है और इसमें सात रंग समाहित होते हैं- लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, जामुनी और बैंगनी, इन्हें हम प्रिज़्म के सहारे या फिर इंद्रधनुष में देख पाते हैं।

यह भी पढ़ें…

अपोलो हॉस्पिटल्स सुनिश्चित करेगा महिलाओं/बच्चों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवा

जब सूर्य का प्रकाश फैलता है तो किरणों के साथ ये रंग अलग-अलग वेवलेंथ में फैलते हैं। लाल रंग की वेवलेंथ जहां सबसे ज्यादा होती है, वहीं नीले और बैंगनी रंग की वेवलेंथ छोटी होती है। ऐसे में सूर्य के चढ़ने के साथ-साथ बैंगनी और नीला रंग फैलता चला जाता है और लाल रंग लगभग गुम सा हो जाता है।

प्रकाश के फैलने और सूर्य की किरणों के सात रंगों की वजह से ही आसमान नीला दिखाई देता है वरना अपने आपमें आसमान का कोई रंग होता ही नहीं है। वैसे तो बैंगनी रंग भी आसमान में फैला है लेकिन हमारी आंखें बैंगनी के बजाय नीले रंग को जल्दी देख पाती हैं, इसलिए हम इसे ही देख पाते हैं।

 

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Tips, Tricks & Techniques देश दुनियां