दिल्ली :- दिल्ली कैबिनेट ने महिला दिवस पर महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये का आवंटन मंजूर किया है। जिसके तहत महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये मिलेंगे। इसका एलान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को किया।
जिस देश में नारी का सम्मान नहीं, वो देश नहीं बढ़ सकता आगे
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मैं कहता हूं कि जिस घर में नारी का सम्मान नहीं है, वो घर आगे बढ़ नहीं सकता। जिस देश में नारी का सम्मान नहीं है, वो देश आगे नहीं बढ़ सकता है। नरेंद्र मोदी ने इस बात को समझा और महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया है।
हमारी सरकार का फोकस Women Led Development
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री और भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज हमारी सरकार का फोकस women led development पर है। प्रधानमंत्री मोदी नारी सशक्तिकरण के ध्येय साथ देश को आगे बढ़ा रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब नारीशक्ति का विकास होता है, तो दुनिया का विकास होता है। इसलिए नारीशक्ति को भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा मूलरुप में मानकर आगे चला है।
यह भी पढ़े …
महिला दिवस पर मंदिर की आरती सहित समस्त व्यवस्थाएं महिलाओं ने संभाली
महिलाओं के योगदान से बनी दिल्ली में भाजपा की सरकार
नड्डा ने कहा कि दिल्ली में यदि महिला का साथ न मिलता तो दिल्ली में जीत संभव नहीं हो सकता है। महिला दिवस पर महिला सशक्ति को नमन करता हूं और दिल्ली की महिलाओं को नमन करते हुए धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने में बहुत बड़ा योगदान किया है। ये जीत महिलाओं के आशीर्वाद और सहयोग से ही संभव हो पाया है।
सीएम रेखा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर कसा तंज
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भाजपा के दिल्ली महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि केवल भाजपा में ही महिलाओं का सम्मान होता है। कांग्रेस काल में जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं तो उस समय उनके अलावा कोई अन्य महिला कैबिनेट में नहीं थी। वहीं आप की सरकार में महिला सांसद को घर पर बुलाकर पीटा जाता था। दिल्ली के हर जिले में वन स्टॉप सेंटर बनाया जाएगा। हर जरूरत की जगह पर पिंक शौचालय बनाएंगे। महिलाओं से जो वादा किया है उसे भी पूरा करेंगे।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….