Site icon unique 24 news

कई बॉलीवुड सितारों ने दिया अक्षय कुमार को जन्मदिन की बधाई

वेब-डेस्क :- बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्म ‘सौगंध’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता ने बॉलीवुड को ‘हेरा फेरी’, ‘हाउसफुल’, ‘नमस्ते लंदन’ और ‘खिलाड़ी’ जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर उन्हें कई बॉलीवुड हस्तियों ने बधाई दी है।

काजोल
अभिनेत्री काजोल ने अक्षय कुमार को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है ‘जन्मदिन की बधाई अक्षय कुमार। उम्मीद है कि आप बहुत मजे में होंगे।’

https://x.com/itsKajolD/status/1965288652952797555?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1965288652952797555%7Ctwgr%5Ebaa0957f7783774adc776b307e80a6da1da1ec86%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fentertainment%2Fbollywood-celebs-birthday-wish-to-akshay-kumar-on-his-69-birthday-2025-09-09

करीना कपूर
करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी और अक्षय कुमार की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने उस पर लिखा है ‘अक्षय कुमार आपको जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं। मेरी तरफ से आपको प्यार।’

यह भी पढ़ें… कैसे बनाये अपना मिनी हर्ब गार्डन ? प्राकृतिक उपाय से करे बीमारियों को ख़त्म – unique 24 news

अनिल कपूर
अनिल कपूर ने अक्षय कुमार के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए एक्स पर लिखा है ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं अक्षय। आप हमेशा स्वस्थ और खुश रहें। स्क्रीन पर और स्क्रीन के बाहर दिलों पर राज करते रहिए!’

https://twitter.com/AnilKapoor/status/1965288391752532311

 

रितेश देशमुख
रितेश देशमुख ने इंस्टाग्राम पर अक्षय कुमार के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है ‘मेरे सबसे अच्छे दोस्त आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप स्वस्थ रहें, हंसते रहें। हमने स्क्रीन पर और स्क्रीन के बाहर साथ में अच्छा वक्त गुजारा है। आपको प्यार।’

https://www.instagram.com/p/DOXbVdNE3Wb/?utm_source=ig_embed&ig_rid=99054093-ee9d-4f6a-b492-777d5aee5861

टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ ने अक्षय कुमार के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है ‘पीछे बैठकर अपने पसंदीदा हीरो की किक देखने से लेकर बगल में बैठने तक! पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद सर! जन्मदिन की शुभकामनाएं।’

अजय देवगन
अजय देवगन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अक्षय कुमार के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है ‘अक्षय कुमार जन्मदिन की बधाई। इस खेल में आपको 30 साल हो गए। एक अच्छे खिलाड़ी की तरह और खेलते रहो।’

अक्षय कुमार ने जन्मदिन पर लिखी पोस्ट
अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर लिखा ’58 साल की मेहनत, 34 साल इस इंडस्ट्री में, 150 से ज्यादा फिल्में और गिनती जारी है। उन सभी के लिए जिन्होंने कभी मुझ पर विश्वास किया, जिन्होंने टिकट खरीदे, जिन्होंने मुझे साइन किया, मुझे प्रोड्यूस किया, मुझे निर्देशित किया और मेरा मार्गदर्शन किया, यह जितनी मेरी यात्रा है, उतनी ही आपकी भी है। मैं यहां बस आपके हर नेक काम, बिना शर्त समर्थन और प्रोत्साहन भरे शब्दों के लिए आपको हमेशा के लिए शुक्रिया कहने आया हूं। मैं आपके बिना कुछ भी नहीं हूं, मेरा जन्मदिन उन सभी के लिए एक समर्पण है जो अब भी मुझ पर विश्वास करते हैं। सभी का शुक्रिया और सबके लिए प्यार और प्रार्थनाएं। आपका अक्षय।’

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version