दुनिया के सबसे रहस्यमयी खजाने : तलाश में कई लोगों ने गवाई जान

दुनिया के सबसे रहस्यमयी खजाने : तलाश में कई लोगों ने गवाई जान

वेब-डेस्क :- दुनिया में हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास धन-दौलत, हीरे-जवाहरात और सोना-चांदी हो। इतिहास में कई ऐसे राजा-महाराजा था जिनका खजाना इन चीजों से भरा हुआ था। हालांकि, उनकी मौत के बाद यह नहीं पता चल पाया कि उनका खजना कहां पर है। कई लोग इन खजानों की तलाश में आज भी लगे रहते हैं। आज हम आपको अपनी खबर में दुनिया के ऐसे ही रहस्यमयी खजानों के बारे में बताते हैं जिनकी तलाश में अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

द अंबर रूम
रूस में द अंबर रूम एक प्रसिद्ध महल था, जो सेंट पीटर्सबर्ग शहर के करीब स्थित था। द अंबर रूम कमरे की तरह एक चैंबर था, जिसका निर्माण साल 1707 में पर्शिया में किया गया था। यह पीटर द ग्रेट को रूस और पर्शिया के बीच शांति के तोहफे में मिला था। साल 1941 में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजियों ने इस पर कब्जा कर लिया और इसे सुरक्षित करने के लिए इसका अलग-अलग हिस्सों में बंटवारा कर दिया। इन सभी टुकड़ों को 1943 में एक म्युजियम में प्रदर्शित किया गया। यहां से पूरा द अंबर रूम लापता हो गया। इसके बाद से इस खजाने का आज तक कोई पता नहीं चल पाया।

चंगेज खान का खजाना
मंगोल साम्राज्य की नींव रखने वाला चंगेज खान अपने शासन के दौरान दुनिया का सबसे प्रसिद्ध और महान योद्धा था। उस समय चंगेज खान ने करीब पूरी दुनिया पर जीत हासिल कर ली थी और खूब धन-दौलत इकट्ठा कर लिया था। सन 1227 में चंगेज खान की मौत हो गई। बताया जाता है कि एक अज्ञात जगह पर उसके शव और खजाने को दफनाया गया। कहा जाता है कि इस खजाने की खोज में जो भी गया, वह लौटकर नहीं आया।

फॉरेस्ट फेन का खजाना
संयुक्त राज्य अमेरिका (US) की वायु सेना में फॉरेस्ट फेन काम करता था और वह एक पायलट था। फॉरेस्ट फेन कीमती कलाकृतियों का व्यापारी था जिनकी कीमत अरबों डॉलर थी। साल 1980 में वह घातक बीमारी कैंसर की चपेट में आ गया, तो उसने अपने अरबों डॉलर के खजाने को कहीं पर छिपा दिया। उसने अपने खजाने को खोजने के लिए लोगों को कुछ संकेत दिए थे, लेकिन अभी तक उसके खजाने की तलाश में कई लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े …

दिलचस्प सवाल : आखिर क्यों पीले रंग के ही होते हैं सभी इमोजी? – unique 24 news

एल डोराडो का खजाना
इस खजाने की तलाश में कई लोगों की मोत हो गई है। बताया जाता है कि यह खजाना कोलंबिया की गुआटाविटा झील में दफन है। माना जाता है कि गुआटाविटा झील की तली में सोना फैला है। एक धार्मिक मान्यता है कि सैकड़ों साल पहले चिब्बा आदिवासी सूर्य की आराधना करते समय बहुत-सा सोना झील में फेंकते थे। सालों तक ऐसा करने की वजह से झील की तली में बड़ी मात्रा में सोना जमा हो गया। स्पेनिश लुटेरा फ्रांसिस्को पिजारो ने इस खजाने को लूटने की बहुत कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुआ।

जेन लैफिट का खजाना
फ्रांस के रहने वाले जेन लैफिट और उसका भाई पियरे समुद्री डाकू थे। दोनों मेक्सिको की खाड़ी में हमला कर मर्चेंट जहाजों को लूटते थे। सन 1823 से 1830 के बीच लैफिट की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद उसके खजाने को लेकर तरह-तरह की बात की जाने लगीं। बताया जाता है कि न्यू ऑरलियंस तट के आसपास कहीं उसका खजाना छिपाया गया है।

ओक आइलैंड मनी पिट
ओक आइलैंड में अरबों का खजाना छिपा है, लेकिन आज तक कोई उसको खोज नहीं पाया। साल 1975 में कुछ बच्चों ने ओक आइलैंड में नोवा स्कोटिया के पास स्थित एक द्वीप पर रोशनी देखी। इसके बाद बच्चों ने वहां पर खुदाई की, तो उनको अंदर एक पत्थर का टुकड़ा मिला जिस पर लिखा था कि चालीस फीट नीचे 2 मिलियन पाउंड दफन हैं। इसके बाद इस खजाने की कई लोगों ने तलाश की। अमेरिकी के राष्ट्रपति रहे फ्रेंक्लिन डेलानो रूजवेल्ट ने खुद इस खजाने की तलाश की थी, हालांकि वह उस समय राष्ट्रपति नहीं थे। आज तक इस खजाने को कोई नहीं खोज पाया।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

खबर जरा हटके देश दुनियां