भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुई मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुई मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर :- भाजपा छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी, आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुई |

आज इस बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे, साथ ही इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने की है I इस बैठक में आगामी नगरी निकाय चुनाव सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करते हुए रणनीति बनाई गई I

यह भी पढ़ें…बेहतर समन्वय से छत्तीसगढ़ का होगा तेजी से विकास – unique 24 news (unique24cg.com)

 

भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, इस पार्टी में छोटे से छोटे कार्यकर्ता से लेकर बड़े पदाधिकरी सब एक हैं और साथ मिलकर जनहित में कार्य करते हैं… केंद्रीय मंत्री माननीय मनोहर लाल खट्टर जी ने छत्तीसगढ़ के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को विधानसभा एवं लोकसभा में भाजपा को विजयी बनाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आने वाले समय में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने को कार्यकर्ताओं से आग्रह भी किया।

इस बैठक में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय जी, सुश्री लता उसेंडी जी, माननीय प्रदेश प्रभारी श्री नितिन नबीन जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल जी, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, श्री विजय शर्मा जी, सहयोगी कैबिनेट मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति के सदस्य, नेतागण उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News छत्तीसगढ़ राजनीती और चुनाव