विधायक पुरंदर मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर स्काउट–गाइड दल को किया रवाना

विधायक पुरंदर मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर स्काउट–गाइड दल को किया रवाना

रायपुर :- प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी (दुधली, बालोद) में सहभागिता के लिए रायपुर जिले के स्काउट–गाइड दल को आज रायपुर रेलवे स्टेशन से उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दल में स्काउट–गाइड के बच्चे एवं यूनिट लीडर्स शामिल हैं, जो राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

यह भी पढ़ें……SIR अभियान पर कांग्रेस की आपत्ति: सूची में नाम छूटने का मुद्दा उठाया – unique 24 news

इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि स्काउट–गाइड बच्चों में अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि जंबूरी जैसे राष्ट्रीय मंच पर रायपुर जिले के प्रतिभाशाली बच्चे सांस्कृतिक गतिविधियों सहित विभिन्न आयोजनों में सहभागिता कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। विधायक ने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य और सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय एवं जिला अध्यक्ष जी. स्वामी के आदेशानुसार, जिला सचिव मृत्युंजय शुक्ला के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। स्काउट–गाइड दल डीटीसी गाइड शाहिना परवीन, गोपाल राम वर्मा, डीटीसी स्काउट हेमंत शुक्ला, डीओसी स्काउट लक्ष्मी नायक, डीओसी गाइड लीना वर्मा एवं संयुक्त सचिव के नेतृत्व में जंबूरी स्थल के लिए रवाना हुआ।
कार्यक्रम में रोहित वर्मा, मुकेश बोरकर, भूपेंद्र साहू सहित समस्त विकासखंड प्रभारी उपस्थित रहे। साथ ही निशा सिंह, निशा नैयर, कुमुद देवांगन, सपना बड़ोनिया, अन्नपूर्णा पांडे, सीमा सोनी, लक्ष्मी नारायण पटेल, होरी लाल, वेद लाल साहू, नमन साहू, गिरधर साहू, तोक सिंह, वीरेंद्र कुमार, राजू लाल पोर्ते, युवराज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्काउट–गाइड पदाधिकारी एवं प्रभारीगण मौजूद रहे।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

छत्तीसगढ़ सरकारी खबरें