नई दिल्ली। अगर आप एटीएम से पैसे निकालते हैं, तो यह खबर आप ही के काम की है। दरअसल 1 मई 2025 से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए नियमों के तहत एटीएम से कैश निकालने और अन्य गैर-वित्तीय लेनदेन पर अधिक शुल्क देना होगा।
क्या बदला है?
- वित्तीय लेनदेन (कैश निकासी) पर शुल्क ₹17 से बढ़कर ₹19 हो जाएगा।
- गैर-वित्तीय लेनदेन (बैलेंस चेक, मिनी स्टेटमेंट आदि) के लिए ₹6 से बढ़कर ₹7 देने होंगे।
कितने लेनदेन मुफ्त?
- मेट्रो शहरों में 5 मुफ्त लेनदेन और गैर-मेट्रो में 3 मुफ्त लेनदेन की सीमा बनी रहेगी।
- तय सीमा पार करने पर बढ़ा हुआ शुल्क लागू होगा।
जानें इंटरचेंज फीस क्या होती है?
इंटरचेंज फीस वह राशि है जो एक बैंक दूसरे बैंक को तब देता है, जब ग्राहक अपने बैंक के बाहर किसी अन्य बैंक के ATM का इस्तेमाल करता है। यह शुल्क ATM संचालन की लागत को कवर करता है। पिछली बार इस शुल्क में बदलाव जून 2021 में हुआ था।
कैसे बचें बढ़ते खर्च से?
- अपने बैंक के एटीएम का अधिक उपयोग करें।
- फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा का ध्यान रखें।
- UPI और डिजिटल बैंकिंग का अधिक इस्तेमाल करें।
बढ़े हुए शुल्क का असर
यह फैसला ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डालेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ते शुल्क डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दे सकते हैं, लेकिन छोटे शहरों में नकदी पर निर्भर लोगों के लिए यह चुनौतीपूर्ण होगा।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….