वेब-डेस्क :- NEET UG 2025 में बदले हुए पेपर पैटर्न के चलते इस बार परफेक्ट स्कोर बनाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अब कैंडिडेट्स को सभी प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य होगा क्योंकि विकल्पों की सुविधा समाप्त कर दी गई है। स्कोर और कटऑफ में गिरावट की संभावना है। कोटा देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG 2025) का आयोजन 4 मई को होना तय है। इस बार परीक्षा में बदले हुए पेपर पैटर्न के चलते टॉपर्स की संख्या में कमी देखी जा सकती है। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा के अनुसार, कैंडिडेट्स को अब पेपर में ऑप्शन का लाभ नहीं मिलेगा। पहले कोविड-19 के कारण पार्ट बी में 15 प्रश्नों में से 10 करने का विकल्प मिलता था, जिससे स्कोरिंग आसान हो जाती थी, लेकिन अब सभी प्रश्नों का उत्तर देना होगा।
पेपर पैटर्न में बदलाव:
पुराना पैटर्न (2020-2024):
- फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी और जूलॉजी के 4 सेक्शन
- हर सेक्शन में 35 प्रश्न पार्ट A और 15 प्रश्न पार्ट B में होते थे
- पार्ट B में 10 प्रश्नों का उत्तर देने का विकल्प मिलता था
- कुल 200 प्रश्न और 3 घंटे 20 मिनट का समय
यह भी पढ़े …. ‘छत्तीसगढ़ का मिनी गोवा’ है धमतरी का गंगरेल बांध – unique 24 news
नया पैटर्न (2025):
- कुल 180 प्रश्न होंगे – फिजिक्स और केमिस्ट्री में 45-45 प्रश्न और बायोलॉजी में 90 प्रश्न
- अब बॉटनी और जूलॉजी अलग-अलग नहीं होंगे, केवल बायोलॉजी के तहत ही प्रश्न पूछे जाएंगे
- प्रश्नों के उत्तर देने का कोई विकल्प नहीं होगा
- परीक्षा का समय 20 मिनट कम कर दिया गया है, अब केवल 3 घंटे (180 मिनट) में पेपर हल करना होगा
टॉप स्कोर पर असर और कटऑफ में गिरावट की संभावना:
- बदले हुए पैटर्न के चलते कैंडिडेट्स को सभी प्रश्नों का सही उत्तर देना होगा, जिससे गलत उत्तर देने पर माइनस मार्किंग का जोखिम बढ़ जाएगा। ऐसे में स्कोर और कटऑफ में गिरावट संभव है।
- पिछले वर्षों में परफेक्ट स्कोर का रिकॉर्ड:
- 2020: शोएब आफताब (उड़ीसा) और आकांक्षा सिंह (दिल्ली) ने 720 में से 720 अंक प्राप्त किए
- 2021: मृणाल कुटेरी (तेलंगाना), तन्मय गुप्ता (जम्मू-कश्मीर) और कार्तिका जी नायर (महाराष्ट्र)
- 2022: कोई भी कैंडिडेट परफेक्ट स्कोर हासिल नहीं कर पाया
- 2023: प्रबंजन जे (तमिलनाडु) और बोरा वरुण चक्रवर्ती (आंध्र प्रदेश)
- 2024: 17 कैंडिडेट्स ने परफेक्ट स्कोर हासिल किया था
री-रिवाइज्ड रिजल्ट में 2024 के 17 परफेक्ट स्कोरर्स:
- राजस्थान: प्राचिता, सौरभ, देवेश जोशी, इरम काजी
- महाराष्ट्र: शुभम सेन गुप्ता, प्लांशा, माने नेहा कुलदीप
- दिल्ली: मृदुल मान्य आनंद, दिव्यांश
- उत्तर प्रदेश: आयुष नागोरिया, आर्यन यादव
- बिहार: मजिन मंसूर
- पंजाब: गुनमय गर्ग
- वेस्ट बंगाल: आराध्यदीप दत्ता
- तमिलनाडु: रजनीश पी
- केरल: श्रीनन्द शर्मिल
- चंडीगढ़: तेजस सिंह
टॉपर्स की संख्या में गिरावट संभव:
बदले हुए पैटर्न और विकल्पों की अनुपस्थिति के चलते टॉप स्कोर करने वालों की संख्या में कमी होने की संभावना है। टॉप रैंक हासिल करने वालों में कटौती होने से कटऑफ कम होने की संभावना जताई जा रही है।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….