छत्तीसगढ़ मंत्रालय में कक्ष आबंटन पर सख्ती…! बिना अनुमति अटैचमेंट बंद

छत्तीसगढ़ मंत्रालय में कक्ष आबंटन पर सख्ती…! बिना अनुमति अटैचमेंट बंद

रायपुर :- छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय में कक्ष आबंटन के संबंध में नए सख्त निर्देश जारी किए हैं। अब बिना अनुमति किसी भी विभाग के अधिकारी या कर्मचारी को मंत्रालय में अटैच या पदस्थ करने पर उन्हें कक्ष आवंटित नहीं किया जाएगा।

प्राप्त आदेश में बताया गया है कि, मंत्रालय के अधीनस्थ कार्यालयों के अधिकारियों/कर्मचारियों को सामान्य प्रशासन विभाग की अनुमति के बिना मंत्रालय में संलग्न करना नियमों के विरुद्ध है। इसके बावजूद कुछ विभाग अपने स्तर पर बिना अनुमति पदस्थ कर रहे हैं, जिससे कक्ष आबंटन में समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।

यह भी पढ़े …रायपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में तनाव…! गरमाई सियासत – unique 24 news

सामान्य प्रशासन विभाग ने कहा है कि मंत्रालय में कक्ष सीमित होने के कारण अधिकारियों को बैठकों और अन्य सरकारी कार्यों के लिए कक्ष मिलने में कठिनाई हो रही है। वहीं, मंत्रालय में ई-ऑफिस के माध्यम से शासकीय कार्यों को सुविधाजनक बनाया गया है, जिससे अधिकारी अपने मूल कार्यालय से भी कार्य कर सकते हैं।

इसलिए, अब बिना सामान्य प्रशासन विभाग की सहमति के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को मंत्रालय में पदस्थ या संलग्न किए जाने पर उन्हें कक्ष आबंटन की सुविधा नहीं मिलेगी।

यह आदेश मंत्रालय में कक्ष आवंटन की पारदर्शिता और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए लागू किया गया है। विभागों से अनुरोध किया गया है कि वे इस निर्देश का सख्ती से पालन करें ताकि प्रशासनिक कामकाज सुचारू रूप से चल सके।

ACFrOgCcIFpje5a4s7h7deZ0QhdnQUrYQCwkatR1w3etQr7DE2Womz7TS9kK6d0dKtRZCq6opkOCbsi3dUhYmSGOznzMIHNc6rCPYxQvjx0DY4U6ft32TGQTQecln5KMwq_KQjSwH9GWp-c4VGqK

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर