स्पोर्ट डेस्क :- भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक और नया ऐतिहासिक कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। शनिवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन श्रीलंका के स्पिनर प्रभात जयसूर्या की गेंद पर छक्का लगाते ही पंत ने टेस्ट क्रिकेट में विरोधी टीमों के घर (Away Tests) पर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें… सोनिया-राहुल के वायरल वीडियो पर BJP का करारा वार.. – unique 24 news
ऋषभ पंत ने अपनी 27 रनों की नाबाद पारी के दौरान 68वें ओवर में वाइड लॉन्ग ऑन के ऊपर से एक गगनचुंबी छक्का जड़ा। यह विपक्षी टीम के घर पर पंत का 57वां टेस्ट छक्का था। इसके साथ ही वह इस मामले में दुनिया के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट ने अपने करियर में विदेशी सरजमीं पर 56 टेस्ट छक्के लगाए थे।
इस सूची में शीर्ष पर इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर बेन स्टोक्स हैं, जिन्होंने विपक्षी टीम के घर पर 69 छक्के लगाए हैं।
विपक्षी टीम के घर पर सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के (Away Test Sixes):
बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) – 69
ऋषभ पंत (भारत) – 57
एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) – 56
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 51
जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 45
ऋषभ पंत ने ओवरऑल टेस्ट छक्कों के मामले में भी अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। अब वह 51 टेस्ट मैचों में 98 छक्कों के साथ वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के टिम साउदी की बराबरी करते हुए संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीँ मैच की बात करें तो लंबे समय बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे देवदत्त पडिक्कल ने अपने करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 73 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए हैं। पडिक्कल 178 गेंदों में 131 रन (12 चौके, 1 छक्का) और ऋषभ पंत 27 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 52 रनों की अटूट साझेदारी हो चुकी है। इससे पहले केएल राहुल 77 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 32 और कप्तान शुभमन गिल ने 16 रनों का योगदान दिया।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

