जबलपुर-रायपुर के बीच चलेगी नई ट्रेन, नैनपुर-बालाघाट-गोंदिया होते हुए जुड़ेगा नया रूट

जबलपुर-रायपुर के बीच चलेगी नई ट्रेन, नैनपुर-बालाघाट-गोंदिया होते हुए जुड़ेगा नया रूट

रायपुर। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच रेल यातायात को सुलभ और सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ी पहल की है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जबलपुर से रायपुर के बीच एक नई ट्रेन सेवा शुरू करने की घोषणा की है, जो नैनपुर, बालाघाट और गोंदिया के रास्ते चलेगी। इस रूट से न सिर्फ दोनों राज्यों के बीच संपर्क मजबूत होगा, बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी नई रफ्तार मिलेगी।

रेल मंत्री ने बताया कि जबलपुर-रायपुर ट्रेन के साथ ही दो अन्य रूटों पर भी नई ट्रेन सेवाएं शुरू की जा रही हैं—रीवा-सतना-जबलपुर से पुणे और ग्वालियर-गुना-भोपाल से बेंगलुरु के लिए। तीनों ट्रेनों से यात्रियों को लंबे रूटों पर बेहतर विकल्प मिलेंगे, जबकि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई ऊर्जा मिलेगी।

जबलपुर-रायपुर रूट पर चलने वाली इस ट्रेन को लेकर दोनों राज्यों में उत्साह का माहौल है। खासकर नैनपुर और बालाघाट जैसे इलाकों में रहने वाले लोगों को अब सीधे रायपुर और जबलपुर तक पहुंचने में बड़ी राहत मिलेगी। रेल मंत्रालय के मुताबिक, इन ट्रेनों के संचालन की समय-सारणी और शुरुआत की तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

छत्तीसगढ़