रायपुर :- छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मीडिया सलाहकार श्री पंकज कुमार झा द्वारा अपने आधिकारिक फ़ेसबुक अकाउंट पर की गई आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की जा रही है।
प्रदेश के कानून व्यवस्था को चुनौती
मुख्यमंत्री मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा द्वारा की गई टिप्पणी में स्पष्ट रूप से “नफ़रत के विरुद्ध नफ़रत फैलाने” का आह्वान किया गया है, जो कि न केवल सामाजिक सौहार्द्र के विपरीत है, बल्कि यह प्रदेश की कानून व्यवस्था को भी चुनौती देने वाला कृत्य है। उक्त टिप्पणी में यह दावा किया गया कि “नफरत + नफरत = प्यार होता है”, जो कि समाज में भ्रम और उत्तेजना फैलाने वाला बयान है।
मामला हो सकता है गंभीर
NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि जब इस प्रकार की भड़काऊ टिप्पणियाँ प्रदेश के मुख्यमंत्री के एक शासकीय सलाहकार द्वारा की जाती हैं, तो यह मामला और भी गंभीर हो जाता है। इससे प्रदेश में शांति भंग होने की आशंका है और नागरिकों के बीच असुरक्षा का भाव उत्पन्न हो सकता है।
यह भी पढ़े …
हम प्रशासन से माँग करते हैं कि:
1.इस आपत्तिजनक पोस्ट का तत्काल संज्ञान लिया जाए।
2.श्री पंकज कुमार झा को यह पोस्ट डिलीट करने का निर्देश दिया जाए।
3.उन्हें इस गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से माफ़ी माँगने हेतु बाध्य किया जाए।
4.उनके विरुद्ध उचित अनुशासनात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में कोई अन्य पदाधिकारी इस प्रकार की टिप्पणी करने से पूर्व जिम्मेदारी का पालन करे।
हमारा विश्वास है कि शासन सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने के लिए त्वरित और कठोर कदम उठाएगा। कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी आपकी है। हमें आप पर पूरा भरोसा है। नफ़रत के ख़िलाफ़ नफ़रत नहीं फैलाई जा सकती है। नफ़रत फैलाने वालों के ख़िलाफ़ पुलिस ही कार्रवाई करती है और क़ानूनी दंड मिलता है। कृपया संज्ञान लें।
प्रदर्शन में NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा, महामंत्री हेमंत पाल, कुणाल दुबे, भक्तेश्वर वैष्णव, पुनेश्वर लहरे, वैभव मुंजेवार, अंकित बंजारे एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

