Site icon unique 24 news

बाबा बागेश्वर की सरकारी प्लेन से यात्रा पर सियासी संग्राम…!

रायपुर :- बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सरकारी विमान से लाए जाने को लेकर छिड़ी सियासी बहस तेज हो गई है। कांग्रेस के आरोपों के बाद अब भाजपा खेमे से भी कड़ा जवाब सामने आया है। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा और राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस पर तीखा तंज कसा है।

यह भी पढ़ें……नमो भारत ट्रेन में आपत्तिजनक अवस्था में कैद हुए स्टूडेंट्स…दोनों पर FIR… – unique 24 news

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से जुड़ी पुरानी खबरों के स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा कि सत्ता को कांग्रेस ने हमेशा अपनी खानदानी जायदाद समझा है। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि राजकीय विमान अगर सिगरेट मंगवाने और प्रेम पत्र भेजने के लिए इस्तेमाल हो सकता है, तो करोड़ों लोगों की श्रद्धा के केंद्र संत के लिए क्यों नहीं।

 

सत्ता आपकी खानदानी जायदाद जो रही है। आज भी सामंती मानसिकता गयी नहीं है। राजकीय अतिथि और करोड़ों लोगों के श्रद्धा के केंद्र संत के लिए राजकीय विमान नहीं है। सिगरेट लाने के लिए है। प्रेमिका को विदेश पत्र भेजने के लिए है।हद है।

वहीं राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, सरकारी जहाज से बीड़ी, सिगरेट और खैनी मंगवाई जा सकती है, लेकिन संत को नहीं बुलाया जा सकता?

दरअसल, बाबा बागेश्वर के छत्तीसगढ़ दौरे में सरकारी विमान के उपयोग को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर फिजूलखर्ची का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि सरकार ने सरकारी हवाई जहाज को हवाई टैक्सी बना दिया है।

दीपक बैज ने सवाल उठाया था कि क्या सरकारी विमान (Congress vs. BJP) किसी साधु-संत को घुमाने के लिए होता है, साथ ही यह भी पूछा था कि सतना में किस कार्यक्रम में शामिल होने गए थे या सिर्फ चाय पीकर लौट आए। इस मुद्दे पर अब भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं और बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version