किस दिन लग रहा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण?

किस दिन लग रहा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण?

वेब-डेस्क :- सूर्य ग्रहण खगोलीय विज्ञान की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है, जिसका प्रभाव देश-दुनिया के कार्यों से लेकर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। बता दें, जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है, तो इस स्थिति में सूरज की रोशनी धरती पर नहीं पहुंच पाती है, इस घटना को सूर्य ग्रहण के नाम से जाना जाता है। साल 2025 में 29 मार्च को पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है, जिसे ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना गया था। वहीं अब साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर के दिन लगने वाला है। हालांकि यह ग्रहण भी भारत में नहीं नजर आएगा। परंतु इसका ज्योतिषीय महत्व अधिक माना जा रहा है। ऐसे में आइए साल के दूसरे सूर्य ग्रहण के समय से लेकर क्या न करें, यह जान लेते हैं।

सूर्य ग्रहण का समय
आपको बता दें, साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर के दिन रात 11 बजे से शुरू होगा। इसका समापन 22 सितंबर तड़के 3 बजकर 24 मिनट पर होगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

कहां दिखेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 
साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने वाला है। यह भारत में नहीं दिखाई देगा। लेकिन इसे अमेरिका, समोआ, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी और अटलांटिक महासागर जैसे क्षेत्रों में देखा जा सकेगा।

सूर्य ग्रहण का ज्योतिषीय महत्व 
ज्योतिषियों के मुताबिक 21 सितंबर 2025 को लगने वाला सूर्य ग्रहण कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा। इसलिए इस राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में जन्में लोगों पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है।

ग्रहण के दौरान क्या न करें
  • ग्रहण होने पर घरों में पूजा-पाठ नहीं करनी चाहिए।
  • इस अवधि में गर्भवती महिलाएं घर में ही रहें।
  • नींद लेने से बचें।
  • आप देवी-देवताओं की प्रतिमा को स्पर्श न करें।
  • ग्रहण को देखने की भूल न करें।

यह भी पढ़े …

NCL में तकनीशियन के लिए निकली ढेरों नौकरियां

  • ग्रहण के दौरान अधिक भागदौड़ करने से बचना चाहिए।
  • इस समय रसोई का कोई भी काम न करें, साथ ही भोजन का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
  • महिलाएं ग्रहण के दौरान श्रृंगार न करें।
  • नुकीली व धारदार चीजों जैसे कैंची, चाकू और सुई आदि का प्रयोग भूल से भी न करें।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

धर्म आध्यात्म और राशिफल