रायपुर :- छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के अंतर्गत लगातार कार्यवाही की जा रही है। अभियान के तहत आज थाना पुलगांव पुलिस द्वारा कार्यवाही किया गया है।
मुखबीर से सूचना पर थाना पुलगांव द्वारा आरोपी कुलविंदर सिंह को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की बिक्री करते हुए रसमडा भदौरिया पेट्रोल पम्प के पास पकड़ा गया। उसके कब्जे से अल्प्राजोलम टेबलेट leeford helth care ltd. कुल 360 नग एवं अल्प्राजोलम टेबलेट को जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।आरोपी के पास से नशीली टेबलेट के साथ ही एक मोबाइल एवम एक ट्रेलर को जप्त किया गया है।
यह भी पढ़े … जीएसटी दरों में हुए बदलाव को लेकर, कांग्रेस पर भाजपा ने कसा तंज – unique 24 news
संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक प्रकाश कांत, सउनि चंद्रशेखर सोनी, सउनि राज कुमार देशमुख, प्रधान आरक्षक मानसिंह गायकवाड, सुरज पांडे, आरक्षक हेमेन्द्र कुर्रे,डोमन साहू, हरिशचंद सिन्हा,संजय की भूमिका रही।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

