Site icon unique 24 news

KYC के नाम पर किसान से रुपए लेते कंप्यूटर ऑपरेटर कैमरे में कैद

जांजगीर-चांपा :- जांजगीर-चांपा के बम्हनीह डीह ब्लॉक में कृषि विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर नितेश किशोर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह किसानों से पीएम किसान सम्मान निधि की KYC पूरी करने के नाम पर अवैध पैसा लेते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े …छत्तीसगढ़ पुलिस के इतिहास का सबसे चौंकाने वाला केस…! – unique 24 news

वीडियो में दिखाया गया है कि नितेश किशोर ने किसान से 4,000 रुपए वसूले, जबकि उन्होंने 7,000 रुपए की मांग की थी। वीडियो में यह भी स्पष्ट है कि ऑपरेटर अधिकारी को भी पैसा देने की बात कर रहा है।

बम्हनीह डीह ब्लॉक क्षेत्र के किसानों ने इस मामले में अपनी भारी नाराजगी व्यक्त की है और कहा कि वे कंप्यूटर ऑपरेटर की इस गैरकानूनी हरकत से त्रस्त और परेशान हैं।

स्थानीय प्रशासन और कृषि विभाग की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वायरल वीडियो के बाद विभागीय कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version