इंदौर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इंदौर दौरे की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए विभिन्न अधिकारियों को जवाबदारी सौंपी गई है। एयरपोर्ट, ऑडिटोरियम से लेकर रेसीडेंसी तक हर काम के लिए अलग अधिकारी तैनात रहेंगे। वहीं छोटी-छोटी व्यवस्थाओं के लिए भी डिप्टी कलेक्टर के साथ दो से तीन समन्वय अफसर भी लगाए गए है।
यह भी पढ़ें…इंदौर में RSS की बैठक में आनुषांगिक संगठनों के चुनिंदा पदाधिकारी शामिल होंगे।
दरअसल, महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर दौरे पर आएंगी। जहां वे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। यह दीक्षांत समारोह तय कार्यक्रम से एक दिन पहले होगा। राष्ट्रपति 19 की बजाए 18 सितंबर को डीएवीवी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
कार्यक्रम में बदलाव की सूचना राष्ट्रपति भवन ने वर्तमान में मौखिक तौर पर विश्वविद्यालय प्रबंधन को दी है। राष्ट्रपति कार्यालय से दीक्षांत समारोह को 19 की बजाए 18 सितंबर को करने को कहा गया है। आधिकारिक लेटर मिलने के बाद डीएवीवी कार्यक्रम का नया नोटिफिकेशन जारी करेगा। इस बदलाव के मद्देनजर डीएवीवी ने सभी तैयारियां तेज कर दी है।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….
All Rights Reserved By unique24cg | Design & develop by Unique Media Vision