छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक रीनू ठाकुर का निधन

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक रीनू ठाकुर का निधन

रायपुर:- छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक श्रीमती रीनू ठाकुर के निधन की दुखद सूचना सामने आई है। उनके निधन से विभागीय कर्मचारियों एवं समस्त प्रशासनिक परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। वे एक कर्तव्यनिष्ठ, सौम्य स्वभाव की अधिकारी के रूप में जानी जाती थीं।

व्यक्तित्व और कार्यशैली

श्रीमती ठाकुर अपने कार्यकाल में विनम्र व्यवहार, दक्ष प्रशासनिक क्षमता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने जनसंपर्क विभाग में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन सफलता के साथ किया।

यह भी पढ़े … दर्दनाक हादसा…! बोलेरो पेड़ से टकराकर कुएं में जा गिरी…4 साधुओं की मौत – unique 24 news

CM ने व्यक्त किया गहरा दुःख

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनसंपर्क विभाग की उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि , वे एक समर्पित और सौम्य अधिकारी थीं। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। उनके निधन की खबर से सहकर्मियों, अधिकारियों और पत्रकारों के बीच गहरा दुःख है। कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके साथ काम करने को एक सौभाग्यपूर्ण अनुभव बताया।

जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक श्रीमती रीनू ठाकुर के निधन का समाचार दुःखद है। वे कर्तव्यनिष्ठ और सौम्य स्वभाव की अधिकारी थीं।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर सरकारी खबरें