साची बिंद्रा ने पुर्तगाल में दिया था “मन्नू क्या करेगा” के लिए ऑडिशन

साची बिंद्रा ने पुर्तगाल में दिया था “मन्नू क्या करेगा” के लिए ऑडिशन

वेब-डेस्क :- बॉलीवुड की हस्ती साची बिंद्रा अपनी हालिया रिलीज़ “मन्नू क्या करेगा” के लिए मिल रहे प्यार से बेहद खुश हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने ये रोल कैसे पाया? एक्ट्रेस ने याद किया कि जब वे अपने दोस्तों के साथ पुर्तगाल ट्रिप पर थीं, तभी फिल्म के मेकर्स का कॉल आया। पार्टी और मस्ती भरी उस शाम को उन्होंने वहीं अपना पहला स्क्रीन ऑडिशन दिया!

मेकर्स को भा गया उनका नेचुरल अंदाज़
ऑडिशन के लिए उन्हें एक ऐसा सीन शूट करना था जिसमें जिया (उनका किरदार) मन्नू को थप्पड़ मारती है। साची ने तुरंत अपना फोन उठाया और दोस्तों ने कैमरा एंगल्स सेट करने में मदद की। मौके का पूरा फायदा उठाते हुए, साची ने अपने अभिनय का दमखम दिखाया और उनका ये नैचुरल अंदाज़ मेकर्स को भा गया। इसी ऑडिशन से उन्हें फिल्म में जगह मिली और आज वे इसी किरदार से दर्शकों का दिल जीत रही हैं।

यह भी पढ़े … युवा में हिंदी पखवाड़ा में छात्रों के लिए हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन – unique 24 news

ग्लोबल मंच पर भारतीय सिनेमा को मिली मजबूत पहचान
जिया के रूप में साची की गहराई और ताज़गीभरा अंदाज़ दर्शकों और समीक्षकों दोनों को पसंद आ रहा है। उनके को-स्टार व्योम के साथ उनकी कैमिस्ट्री भी चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग लंदन के BAFTA में हुई, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसे सराहना मिली और भारतीय सिनेमा को ग्लोबल मंच पर मजबूत पहचान मिली।

संजय त्रिपाठी के निर्देशन में बनी मन्नू क्या करेगा साची बिंद्रा को एक उम्मीदभरा चेहरा साबित कर रही है और फिल्म इस समय सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

मनोरंजन, फिल्म और संगीत