रोहित शर्मा पर टिप्पणी को लेकर घिरीं शमा मोहम्मद

रोहित शर्मा पर टिप्पणी को लेकर घिरीं शमा मोहम्मद

वेब -डेस्क :- भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर की गई टिप्पणी के कारण कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद विवादों में घिर गई हैं। उनके बयान की चौतरफा आलोचना हो रही है, जिसमें केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया भी शामिल हैं। इसके जवाब में शमा ने भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के एक पुराने ट्वीट का स्क्रीनशॉट साझा कर भाजपा पर पलटवार किया है।

कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद द्वारा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर की गई टिप्पणी के बाद, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

कंगना ने रोहित शर्मा पर क्या कहा था :- शमा मोहम्मद ने कंगना के 2021 के ट्वीट को साझा करते हुए सवाल उठाया कि उस समय भाजपा नेताओं ने कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी। दरअसल, किसान आंदोलन के दौरान जब रोहित शर्मा ने किसानों की अहमियत पर जोर देते हुए शांति से समाधान निकालने की अपील की थी, तब कंगना ने उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। अब शमा का कहना है कि अगर उनकी टिप्पणी पर इतना बवाल मचा है, तो कंगना के बयान पर चुप्पी क्यों थी?

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया की प्रतिक्रिया :-  केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने शमा मोहम्मद की टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों पर इस प्रकार की टिप्पणी न केवल शर्मनाक है, बल्कि पूरी तरह से दयनीय भी है।

यह भी पढ़े ….ऑस्कर 2025: विजेताओं की पूरी सूची और प्रमुख पल – unique 24 news

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रतिक्रिया :- भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग राहुल गांधी की कप्तानी में 90 चुनाव हार चुके हैं, वे रोहित शर्मा की कप्तानी को अप्रभावी बता रहे हैं।

मांडविया ने शमा के बयान को बताया शर्मनाक :- केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने शमा मोहम्मद के बयान की निंदा करते हुए इसे “गंभीर रूप से आपत्तिजनक और घटिया” करार दिया। शमा ने अपने ट्वीट में लिखा था कि “रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के हिसाब से फिट नहीं हैं, उन्हें वजन कम करने की जरूरत है। वह भारत के सबसे निराशाजनक कप्तान हैं।” इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा को औसत दर्जे का खिलाड़ी बताया और कहा कि वह सिर्फ “किस्मत के सहारे” कप्तान बने हैं।

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद सौगत रॉय का समर्थन :- टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने शमा मोहम्मद के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा का प्रदर्शन काफी खराब रहा है और उन्हें टीम में नहीं होना चाहिए। रॉय के अनुसार, शमा मोहम्मद ने जो कहा है, वह सही है।

कांग्रेस पार्टी की प्रतिक्रिया :- कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने स्पष्ट किया कि शमा मोहम्मद की टिप्पणी पार्टी की आधिकारिक राय नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खेल के नायकों के योगदान को सर्वोच्च सम्मान देती है और इस प्रकार की टिप्पणियों का समर्थन नहीं करती।

कांग्रेस में भी बढ़ी नाराजगी :- शमा मोहम्मद के इस बयान से कांग्रेस के भीतर भी असहजता बढ़ गई। कई कांग्रेस नेताओं ने उनकी टिप्पणी की निंदा की, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें ट्वीट हटाने को कहा। हालांकि, शमा अब भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगा रही हैं, जिससे यह विवाद और गहरा गया है।

अब इस पूरे घटनाक्रम ने कांग्रेस और भाजपा नेताओं को आमने-सामने ला दिया है। एक ओर भाजपा शमा मोहम्मद के बयान की आलोचना कर रही है, तो दूसरी ओर कांग्रेस प्रवक्ता भाजपा पर पक्षपात का आरोप लगा रही हैं।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

खबर जरा हटके खेल समाचार