Site icon unique 24 news

श्रवण यदु बने स्वामी आत्मानंद शहीद स्मारक स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष

रायपुर :- राजधानी रायपुर के प्रतिष्ठित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम शहीद स्मारक स्कूल में शाला प्रबंधन समिति (SMC) का पुनर्गठन किया गया है। केंद्रीय शिक्षा नीति के दिशा-निर्देशों के तहत हुए इस अहम पुनर्गठन में समाज सेवक *श्रवण यदु* को सर्वसम्मति से शाला प्रबंधन समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें… ल 12 अगस्त को लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण – unique 24 news

इस नई समिति का मुख्य उद्देश्य स्कूल के कामकाज की निगरानी करना, अभिभावकों व शिक्षकों के बीच बेहतर तालमेल बिठाना और शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाना है।

शिक्षा के साथ संस्कार देना ही मेरा लक्ष्य” – श्रवण यदु

नवनियुक्त अध्यक्ष श्रवण यदु ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि, *”मैं एक समाज सेवक हूं और मुझे शाला प्रबंधन समिति का अध्यक्ष जैसी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेरी पहली प्राथमिकता स्कूल के विकास कार्यों को गति देना और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार देना है।”* उन्होंने विश्वास जताया कि पूरी टीम के साझा प्रयासों से स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम शहीद स्मारक स्कूल का नाम पूरे प्रदेश में रोशन होगा।

शाला प्रबंधन समिति (SMC) की मुख्य जिम्मेदारियां व कार्य
केंद्रीय शिक्षा नीति के तहत गठित इस नई समिति को कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं | जिनमे प्रमुख रूप से ये कार्य होंगे…

सख्त निगरानी :- स्कूल के नियमित कामकाज, शिक्षकों व बच्चों की दैनिक उपस्थिति और मिड-डे मील की व्यवस्था पर कड़ी नजर रखना।
स्कूल विकास योजना (SDP):- स्कूल की बुनियादी जरूरतों (जैसे भवन मरम्मत और शिक्षण सामग्री) को ध्यान में रखते हुए एक प्रभावी विकास योजना तैयार करना।
पारदर्शी फंड प्रबंधन:- सरकार से मिलने वाले अनुदान और फंड का शत-प्रतिशत पारदर्शी और सही दिशा में इस्तेमाल सुनिश्चित करना।
शत-प्रतिशत नामांकन और ड्रॉप आउट पर लगाम :- आसपास के सभी बच्चों का स्कूल में दाखिला सुनिश्चित कराना और पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले (ड्रॉप आउट) बच्चों की संख्या को कम कर शून्य तक लाना।
बेहतर संवाद :- अभिभावकों और स्कूल प्रशासन के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में काम करना।
निरीक्षण व सुधार :- अध्यक्ष और उनकी टीम द्वारा समय-समय पर स्कूल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करना।

*नई कार्यकारिणी का हुआ गठन*

हाल ही में आयोजित शाला प्रबंधन समिति की बैठक में नई टीम के सदस्यों के नामों की भी घोषणा की गई, जिसमें शिक्षा और समाज सेवा से जुड़े कई प्रमुख चेहरों को शामिल किया गया है:

*अध्यक्ष:- श्रवण यदु
*उपाध्यक्ष:- नेहा राठौर
*सचिव:- रमाकांत झा (प्रिंसिपल)
*वरिष्ठ शिक्षाविद:- संजय जोशी
*सदस्य:- राजेश पांडे, रजनीश पात्र, संतोष अग्रवाल और सोनू कुरैशी

नई समिति के गठन से स्कूल प्रबंधन और स्थानीय अभिभावकों में खासा उत्साह है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह नई टीम स्कूल के सर्वांगीण विकास और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version