Site icon unique 24 news

वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ द्वारा अभनपुर में व्यापारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

छत्तीसगढ़ :- छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित हुआ व्यापारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम
अभनपुर। छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ, अभनपुर इकाई के तत्वावधान में व्यापारियों के व्यक्तित्व एवं व्यवसायिक विकास को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों एवं युवा उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आधुनिक व्यापार, नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के व्यावहारिक उपयोग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

कार्यक्रम में कॉर्पोरेट ट्रेनर एवं मोटिवेशनल स्पीकर श्री नरेंद्र देवांगन ने प्रभावी संवाद कौशल, नेतृत्व विकास, सेल्स एवं बिजनेस ग्रोथ, उद्यमिता तथा AI के व्यावसायिक उपयोग पर विस्तृत जानकारी देते हुए व्यापारियों को समय के साथ नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
वहीं पर्यावरण विशेषज्ञ एवं मोटिवेशनल स्पीकर श्रीमती रजनी चंदवंशी ने महिला सशक्तिकरण, व्यवहारिक नेतृत्व, संबंध प्रबंधन, कार्य–जीवन संतुलन, सॉफ्ट स्किल्स, कम्युनिकेशन तथा काउंसलिंग जैसे विषयों पर प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने व्यापार के साथ-साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय दायित्वों के निर्वहन पर भी विशेष बल दिया।

यह भी पढ़े ……….मानसून का असर: मुंबई में मूसलाधार बारिश, समुद्र में ऊंची लहरों का अलर्ट – unique 24 news

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित व्यापारियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित सभी व्यापारियों को पौधों का वितरण किया गया तथा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। संगठन का विस्तार करते हुए छत्तीसगढ़िया वाणिज्य उद्योग महासंघ ने अभनपुर इकाई का गठन भी किया जिसमें अध्यक्ष लालजी साहू एवं उपाध्यक्ष नारायण साहू को सर्वसम्मति से चयन किया गया । अंतिम में सभी व्यापारियों को पौधा वितरण किया गया और वृक्षारोपण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया ।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शेखर वर्मा, उपाध्यक्ष श्री दिलीप टिकरिया ईश्वर पटेल, कुबेर चंद्राकर,त्रिलोचन साहू ललित साहू , दिलीप निर्मलकर, डोमेन्द्र साहू, मन्नू पटेल, चंद्रकांत साहू ,झम्मन साहू, सत्या बंजारे , परमेश्वर साहू ,चंद्रकांत साहू , रितेश सिन्हा, मनोहर साहू सहित संस्था के अनेक प्रमुख पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को व्यापारियों के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version