Mp News :- जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करानिया गांव में बेमौसम आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, महिला खेत में गेहूं काटने का काम कर रही थी, तभी अचानक मौसम बदला और आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें….अनोखी प्रेम कहानी: चपरासी को दिल दे बैठी प्रिंसिपल,बन गई दुल्हन
मृतक की पहचान उंदरी बाई (55 वर्ष), पति विश्राम बारेला के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक और भय का माहौल बना हुआ है।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

