Site icon unique 24 news

सरेंडर नक्सली की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या…! गांव में दहशत

बीजापुर :- बीजापुर जिले के एर्रापल्ली में शुक्रवार की देर रात एक सरेंडर माओवादी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है। युवक के सिर, चेहरे और आंखों में चोटें आईं हैं। सिर से चमड़ी उधड़ गई है। खून ज्यादा बह जाने की वजह से जान चली गई।मामला पामेड़ थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें……नमो भारत ट्रेन में आपत्तिजनक अवस्था में कैद हुए स्टूडेंट्स…दोनों पर FIR… – unique 24 news

जानकारी के अनुसार, दो नकाबपोश व्यक्ति रात के समय मृतक पूनेम बुधरा के घर में घुसकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गए। बुधरा पूर्व में माओवादी संगठन से जुड़ा था, लेकिन वर्ष 2022 में उसने सुकमा जिले में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया था। इसके बाद वह अपने गांव एर्रापल्ली में रह रहा था।

सूत्रों के अनुसार, मृतक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया था, और इसलिए माओवादी संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आधिकारिक रूप से माओवादी involvement की पुष्टि नहीं की है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और हत्या की जांच में जुट गई है। साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा और सर्चिंग बढ़ा दी गई है। इस वारदात से एर्रापल्ली गांव में खौफ और असुरक्षा का माहौल है, और स्थानीय लोग घटना को लेकर चिंतित हैं।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version