वेब-डेस्क :- देश में भारतीय रेलवे का एक विशाल नेटवर्क फैला हुआ है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा हजारों ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ये ट्रेनें देश के विभिन्न भागों को एक दूसरे से जोड़ने का काम करती हैं। ये ट्रेनें यात्रा करने का काफी सुविधाजनक और किफायती साधन हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते देश में ज्यादातर लोग किन्हीं और साधनों में सफर करने की बजाए भारतीय रेलवे में सफर करना पसंद करते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि देश की एक ट्रेन ऐसी भी है, जिसमें यात्रियों को मुफ्त में खाना खिलाया जाता है। इस ट्रेन में सफर करते समय आपके ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की व्यवस्था की जाती है। यह ट्रेन देश के दो सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के बीच चलाई जाती है। आइए जानते हैं इस ट्रेन के बारे में विस्तार से –
भारतीय रेलवे यूं तो अपनी लगभग कई ट्रेनों में यात्रियों को भोजन प्रदान करता है। हालांकि, इस सुविधा के पैसे चार्ज किए जाते हैं। वहीं जिस ट्रेन के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं उसमें आपको भोजन के लिए किसी प्रकार का कोई पैसा नहीं देना होता है।
यह भी पढ़े …
सिनेमाघरों में जल्द रिलीज होने वाली है सनी सिंह की फिल्म ‘द भूतनी’
इस ट्रेन का नाम सचखंड एक्सप्रेस है। यह ट्रेन महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर से पंजाब के अमृतसर शहर तक चलती है। यह ट्रेन अमृतसर के श्री हरमंदर साहिब गुरुद्वारा को नांदेड़ जिले के श्री हजूर साहिब गुरुद्वारा तक जाती है।
इस दौरान यह ट्रेन करीब 2 हजार किलोमीटर की दूरी तय करती है। यात्रा के दौरान करीब 6 पड़ाव पर यात्रियों को खाना खिलाया जाता है। दिल्ली, भोपाल, परभनी, जालना, औरंगाबाद और मराठवाड़ा पर यात्रियों को भोजन कराया जाता है। अपने सफर को पूरा करने में यह ट्रेन करीब 33 घंटे के समय लेती है।
खास बात यह है कि सफर के दौरान खाने का मैन्यु भी बदलता रहता है। इस दौरान यात्रियों को कढ़ी-चावल, छोले, दाल, खिचड़ी और आलू-गोभी या दूसरी सब्जी भोजन के रूप में खिलाई जाती है। खाने पीने पर आने वाला खर्चा गुरुद्वारों को जो दान मिलता है उसके जरिए उठाया जाता है।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….