विनेश फोगाट के वजन बढ़ने का असली कारण,आप भी जानिए इन 5 चीजों को

विनेश फोगाट के वजन बढ़ने का असली कारण,आप भी जानिए इन 5 चीजों को

हेल्थ डेस्क :- विनेश फोगाट के पेरिस ओलम्पिक 2024 से बाहर होने का कारण सभी को पता चल चूका है। कुछ लोग इसे साजिश मान रहे हैं तो कुछ लोग अचंभे में हैं कि आखिर अचानक से वजन बढ़ने का कारण क्या है? अब विनेश फोगाट के चीफ मेडिकल ऑफिसर ने खुद इस डिस्क्वालिफिकेशन का असली कारण बताया है।

इंडियन ऑलंपिक एसोसिएशन के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. दिनशॉ पारदीवाला ने कहा कि पहलवान अक्सर अपने प्राकृतिक वजन से कम वजन वाली कैटेगरी में लड़ते हैं ताकि कम ताकतवर विपक्षी से लड़ पाएं। कम वजन वाली कैटेगरी के लिए कम खाना-पानी के साथ वजन कम किया जाता है। इसके साथ एक्सरसाइज और सॉना से निकलने वाले पसीने से भी वेट को कैटेगरी के अंदर लाया जाता है।

यह भी पढ़ें…खाली पेट लौंग खाने से होते हैं 5 जबरदस्त फायदे (unique24cg.com)

विनेश के न्यूट्रिशनिस्ट को इनसे 1.5Kg वजन बढ़ने की उम्मीद थी, जिसे कंट्रोल किया जा सकता था। लेकिन यह 2.7Kg बढ़ गया था। इसे कम करने के लिए सारी कोशिश की गई, मगर फिर भी वजन तुलने तक 50Kg से 100 ग्राम ज्यादा रह गया। उन्होंने बताया कि कई बार मुकाबले के बाद भी अचानक से पहलवानों का वजन बढ़ जाता है।

कैसे बढ़ सकता है अचानक मोटापा

महिलाओं में वजन बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार इसके पीछे खाना नहीं होता। दरअसल, महिलाओं के अचानक मोटे होने के पीछे हॉर्मोन और बीमारियां भी हो सकती हैं, जो साइलेंट कारण बनती हैं। आइए रातों रात वजन बढ़ाने वाले इन कारणों के बारे में जानते हैं।

1.नींद की कमी
​हार्वर्ड के मुताबिक नींद की कमी वजन कंट्रोल करने में रुकावट बन जाती है। इसकी वजह से हॉर्मोन का संतुलन और मेटाबॉलिज्म बिगड़ सकता है। जिससे शरीर वजन कंट्रोल नहीं कर पाता और अचानक से वेट में बड़ा अंतर दिख सकता है।

2.टेंशन
चिंता और डिप्रेशन मेटाबॉलिज्म का संतुलन बिगाड़ देती हैं। इसकी वजह से स्नैकिंग बिहेवियर भी बदल जाता है। यह नींद न आने का कारण बन सकती है, जिसके बाद फिर से एक दिन में वजन बढ़ सकता है। इसलिए आपको टेंशन से बचने का तरीका आना चाहिए।

3.थायरॉइड
जिन महिलाओं की थायरॉइड ग्लैंड ढंग से काम नहीं करती हैं, उनका अचानक मोटापा बढ़ सकता है। थायरॉइड मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करता है, जो कैलोरी को बर्न करने का काम करता है। कैलोरी बर्न न होने की वजह से एक दिन में वजन बढ़ सकता है।

4.पीसीओएस
पीसीओएस महिलाओं में होने वाला एक हॉर्मोनल डिसऑर्डर है। इसमें एस्ट्रोजन और एंड्रोजन हॉर्मोन असंतुलित हो जाते हैं। इसकी वजह से इर्रेगुलर पीरियड्स, मुंहासे और फेशियल हेयर ग्रोथ का सामना करना पड़ सकता है। यह इंसुलिन फंक्शन में बाधा भी डालता है जिससे वजन बढ़ सकता है।

5.दवा
दवाओं का सेवन करने से भी महिला का वजन अचानक बढ़ सकता है। इनमें डॉक्टर की पर्ची के बिना मिल जाने वाली दवाएं भी शामिल हैं। कई एक्सपर्ट्स मानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, डिप्रेशन की दवाएं वेट गेन कर सकती हैं।

Disclaimer: यह लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है.हम इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करते हैं | हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित समस्या के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें, हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है |

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….👇

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News खेल समाचार सेहत, खानपान और जीवन शैली