Nita Ambani की साड़ी की खासियत पर हो रही खूब चर्चा

Nita Ambani की साड़ी की खासियत पर हो रही खूब चर्चा

वेब-डेस्क :- नीता अंबानी हमेशा अपने एलिगेंट और क्लासिक फैशन चॉइस के लिए सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने वंतारा के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया और अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींचा। इस खास मौके पर उन्होंने मनीष मल्होत्रा की दो अनोखी साड़ियों को कैरी कर भारतीय टेक्सटाइल की खूबसूरती को हाईलाइट किया। उनका यह ट्रेडिशनल लुक फैशन प्रेमियों के लिए एक परफेक्ट इंस्पिरेशन बन गया। आइए नजर डालते हैं, साड़ी की खासियत और उनके खास लुक पर …

साड़ी को बुनने में लगे सात महीने

नीता अंबानी ने अपने पहले लुक में एक क्लासिक नौ-मोटिफ डबल इकट पटोला साड़ी पहनीं थी, जो गुजरात की पारंपरिक बुनाई कला से बनाई गयी। यह हैंडक्राफ्टेड साड़ी बेहद खास थी, क्योंकि इस साड़ी को बुनने में सात महीने लगे। इकत पटोला साड़ी अपने डीप कलर्स और रिच टेक्सचर के लिए फेमस और रॉयल लुक के लिए परफेक्ट मानी जाती हैं।
इस साड़ी के साथ उन्होंने अपने लुक को खास बनाने के लिए स्टेटमेंट गणेश नेकलेस पहनी थी। ट्रेडिशनल साड़ी और मॉडर्न एक्सेसरीज का यह परफेक्ट बैलेंस उनके फैशन सेंस को बखूबी दिखाता है।

4-7 महीने महीनों में बनकर तैयार होती है ये खास साड़ी

डबल इकत बुनाई की खासियत यह है कि प्रत्येक ताना और बाना धागे को एक कपास की डोरी से अलग-अलग बांधा जाता है, ताकि टाई-डाई तकनीक (बंधनी प्रक्रिया) द्वारा रंगा जा सके। जैसे ही ताना धागे करघे पर जमने लगते हैं, पैटर्न स्पष्ट हो जाता है। आपको बता दें, इस साड़ी को बनाने में लगभग 10-12 कारीगर लगते हैं और इसे तैयार करने में लगभग 4-7 महीनों का समय लग जाता है, तब जाकर इस साड़ी की चमक लोगों को आकर्षित करती हैं।

साड़ी में लाल, पीला, हरा और नीला रंग खास होता है। इसे बनाने के लिए हल्दी, गेंदे के फूल, प्याज के छिलके, अनार की छाल, मजीठ की जड़, लाख, कत्था और नील के साथ-साथ विभिन्न मॉर्डेंट का उपयोग रंग के रूप में किया जाता है।
मुर्शिदाबाद सिल्क साड़ी
वनतारा उद्घाटन में नीता अम्बानी ने अपने दूसरे लुक में मुर्शिदाबाद सिल्क साड़ी पहनीं थी। इस साड़ी के नारंगी और गुलाबी रंगों का कॉम्बिनेशन बेहद ग्रेसफुल लग रहा था, जो ट्रेडिशनल वाइब्स के साथ-साथ एक फ्रेश और वाइब्रेंट लुक भी दे रहा था। नीता ने इस लुक को कुंदन नेकलेस और हरे पन्ना जड़े स्टड इयररिंग्स के साथ एक्सेसराइज किया। इसके अलावा उनका ओवल-शेप सनग्लासेस उनके लुक में एक कंटेम्पररी टच जोड़ रहा था। जिससे उनका एथनिक स्टाइल और भी ग्लैमरस लग रहा था।
यह भी पढ़े …
ज्वेलरी ने लुक को बना दिया और भी खास
नीता अंबानी के लुक को उनकी ज्वेलरी ने और भी खास बना दिया। उन्होंने अपनी पटोला साड़ी को एक स्टेटमेंट गणेश नेकलेस के साथ पेयर किया, जिसमें शंख मोतियों का इस्तेमाल किया गया था। यह नेकलेस उनके ट्रेडिशनल लुक को और भी ग्रेसफुल बना रहा था।
वहीं दूसरे लुक में मुर्शिदाबाद सिल्क साड़ी के साथ उन्होंने कुंदन नेकलेस और हरे पन्ना जड़े स्टड इयररिंग्स पहनी थी, जो उनके एथनिक लुक को मॉडर्न टच दे रहे थे। अगर आप भी किसी खास इवेंट के लिए ट्रेडिशनल और स्टाइलिश ज्वेलरी की तलाश में है तो इस तरह की ज्वेलरी आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं।
सिंपल लेकिन एलीगेंट मेकअप 
नीता अंबानी का मेकअप उनके लुक को और निखार रहा था। उन्होंने न्यूड टोन मेकअप चुना, जिसमें हल्का फाउंडेशन, माइल्ड ब्लश और सटल हाइलाइटर था। उन्होंने अपने साड़ी लुक के साथ आई मेकअप नैचुरल रखा गया था, जिसमें मस्कारा और हल्का आईशैडो शामिल था। हेयरस्टाइल में उन्होंने स्लीक बन बनाया, जिससे उनकी साड़ी और ज्वेलरी का फोकस बना रहा। उनका यह हेयरस्टाइल एलिगेंट और क्लासिक लुक के लिए परफेक्ट था।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

फैशन