वेब-डेस्क :- गर्मियों के सीजन ने दस्तक दे दी है। आने वाले मई, जून और जुलाई के महीने में गर्मी का असर और अधिक बढ़ेगा। इस भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग अपने घरों में कूलर और एसी का उपयोग करते हैं। चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर और एसी काफी कारगर उपाय हैं। हालांकि, कई बार देखने को मिलता है कि गर्मी के मौसम में जब हम कूलर को चालू करते हैं तो उसमें से काफी गर्म हवा आती है। कई उपायों को अपनाने के बाद भी कूलर ठंडी हवा नहीं देता है। इस कारण लोग काफी परेशान हो जाते हैं। अगर आपका कूलर भी इस सीजन में काफी गर्म हवा दे रहा है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
आज हम आपको कुछ ऐसे शानदार तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाने के बाद आपका कूलर गर्म हवा नहीं देगा।
आइए जानते हैं –
अगर आपके कूलर के पैड्स पुराने हो गए हैं तो उसे आपको बदल देना चाहिए। इसके अलावा सूखे पैड्स भी बाहर से आने वाली हवा को रोक सकते हैं। आपको पैड्स को अच्छे से गीला करके लगाना चाहिए, इससे ठंडी हवा कमरे में आएगी।
कई लोगों का मानना है कि कूलर को कमरे के अंदर लगाना चाहिए इससे ठंडी हवा आती है। यह एक गलत धारणा है। अगर आप कूलर से ठंडी हवा प्राप्त करना चाहते हैं तो उसे खुली खिड़कियों के बाहर लगाएं, ऐसा करने से कूलर ठंडी हवा देगा।
यह भी पढ़े …
बालों की समस्या का शिकार ? वैज्ञानिकों ने खोज लिया इसका ‘चमत्कारी तरीका’ – unique 24 news