राष्ट्रपति मुर्मू को लेकर आदिवासी कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कहा…

राष्ट्रपति मुर्मू को लेकर आदिवासी कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कहा…

रायपुर। देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस के आदिवासी नेता विक्रांत भूरिया ने विवादास्पद बयान देकर सियासी माहौल गर्मा दिया है। छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने राष्ट्रपति पर बीजेपी के पक्ष में “मौन समर्थन” का आरोप लगाते हुए उन्हें “भाजपा का रबर स्टाम्प” करार दिया।

यह भी पढ़े …

परीक्षा में नंबर बढ़ाने का झांसा, पालकों से ठगी, छत्तीसगढ़ पुलिस ने किया साइबर फ्रॉड का किया खुलासा, जारी की एडवाइजरी

बता दें आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया आज से पांच दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। प्रदेश में आगमन पर मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने बीजेपी में आदिवासी नेताओं की स्थिति को लेकर उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बीजेपी का रबर स्टाम्प बता दिया। उन्होंने कहा बीजेपी का जो रबर स्टाम्प होता है, उसी को पार्टी आदिवासी चेहरा बनाते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू मणिपुर में आदिवासियों के नरसंहार पर एक शब्द नहीं बोलतीं। छत्तीसगढ़ में एट्रोसिटीज़ होने पर कुछ नहीं बोलतीं।

इसके साथ विक्रांत भूरिया ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को निशाने में लेकर कहा कि जैसे ही छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री आए, सबसे पहले हसदेव जंगल काटा गया. अब तक एक लाख पेड़ कट चुके हैं, दो लाख और काटेंगे। इससे साफ होता है कि जो बीजेपी के पीछे-पीछे बोलते हैं, उनके सुर में सुर मिलाते हैं, उन्हीं को ये आगे बढ़ाते हैं। संघर्ष करने वाले आदिवासियों की बीजेपी में कोई जगह नहीं है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

छत्तीसगढ़ देश दुनियां