वेब-डेस्क :-कई बार ज़िंदगी में ऐसे मोड़ आते हैं जो हर चीज़ को पलभर में बदल देते हैं। एक युवती के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब वह अपने प्रेमी के माता-पिता से मिलने पहुंची। रिश्ता शादी तक पहुंचने वाला था, लेकिन एक मुलाकात ने सब कुछ उलझा दिया।
दरअसल, लड़की को कुछ महीने पहले टिंडर पर एक लड़का मिला था। बातचीत आगे बढ़ी और दोनों ने साथ भविष्य देखने का मन बना लिया। स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में दोनों मिले और लड़के ने उसे अपने पैरेंट्स से मिलवाने का फैसला किया। लेकिन जैसे ही लड़की की नजर लड़के के पिता पर पड़ी, वो चौंक गई।
यह भी पढ़े ….. क्यों किसी विशेष को ही काटते है मच्छर? जानिए इसके पीछे का विज्ञान – unique 24 news
बीते रिश्ते से टकराया वर्तमान
Relatively Blonde नाम के एक पॉडकास्ट में इस किस्से को साझा करते हुए युवती ने बताया कि कुछ महीने पहले क्रिसमस के दौरान वह एक बार में एक शख्स से मिली थी, जिनसे उसका फ्लर्टिंग और रोमांटिक रिश्ता बन गया था। बाद में पता चला कि वही शख्स अब उसके ब्वॉयफ्रेंड के पिता हैं!
ये सच्चाई जानकर वह शर्मसार हो गई और अब सोच रही है कि क्या उसे यह रिश्ता खत्म कर देना चाहिए या अपने अतीत को भुलाकर आगे बढ़ना चाहिए।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….