गुजरात का वडोदरा है “कला का शहर”

गुजरात का वडोदरा है “कला का शहर”

वेब-डेस्क :- भारत का हर शहर अपनी सांस्कृतिक विविधता, ऐतिहासिक धरोहर और अद्भुत विशेषताओं के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। यहां मौजूद हर शहर की अपनी अलग पहचान और महत्त्व होती है।
दिल्ली जो की देश की राजधानी है, अपने ऐतिहासिक स्मारकों जैसे लाल किला, कुतुब मीनार और इंडिया गेट के लिए जानी जाती है। मुंबई, जिसे “सपनों का शहर” कहा जाता है। यह भारत की आर्थिक राजधानी है और बॉलीवुड का केंद्र भी है। इसके अतिरिक्त वाराणसी दुनिया का सबसे पुराना जीवंत शहर माना जाता है और इसे “मोक्ष नगरी” भी कहा जाता है। इसी कड़ी में भारत के किसी शहर को कला का शहर भी कहा जाता है। चलिए आज जानते है की कौन से शहर को कला का शहर माना जाता है।

यह भी पढ़ें … क्या ख़ास है 2025 के बजट में ? – unique 24 news

कला का शहर – गुजरात
सवाल यह है कि आखिर किस शहर को हम कला के शहर के रूप में जानते हैं, तो आपको बता दें कि गुजरात राज्य के वडोदरा शहर को हम कला के शहर के रूप में जानते हैं।
वडोदरा शहर में कई कलात्मक स्थल मौजूद हैं। इनमें संग्राहलय, महल और आर्ट गैलरी शामिल है। इसके अतिरिक्त वडोदरा संगीत और बौद्धिक गतिविधियों का भी केंद्र है। यहाँ लक्ष्मीपुर विलास पैलेस व मकरपुरा पैलेस प्रमुख है।
इसके अतिरिक्त यहां वडोदरा स्कूल ऑफ आर्ट है, जहां भारत के कई आधुनिकतावादियों ने काम भी किया है। यही वजह है कि कला प्रेमियों के लिए यह शहर बहुत खास है और इसे कला का शहर भी कहा जाता है।

क्यों दिया जाता है शहरों को उपनाम
भारत में हर शहर की विशेषता है। यह विशेषता शहर की भौगोलिक, सामाजिक व आर्थिक कारण से होती है। साथ ही, यहां बनने वाले उत्पादों की वजह से भी शहरों की पहचान होती है। ऐसे में इन शहरों को उपनाम दिया जाता है, जिससे वैश्विक स्तर पर शहर की अपनी खास पहचान बने और यहां पर्यटन को बढ़ावा मिला। इससे शहर के आर्थिक विकास पर भी प्रभाव पड़ता है।

 

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

खबरें अन्य राज्यों की देश दुनियां