दिग्गज भाजपा नेता प्रभात झा का निधन,परिवार और पार्टी में शोक

दिग्गज भाजपा नेता प्रभात झा का निधन,परिवार और पार्टी में शोक

भोपाल :- मध्य प्रदेश बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह करीब पांच बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। प्रभात झा को न्यूरोलॉजिकल परेशानियों के चलते करीब एक महीने पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी तबियत लगातार बिगड़ती ही गई।

प्रभात झा के बेटे अयत्न ने उनकी निधन की पुष्टि कि है। उनका अंतिम संस्कार ग्वालियर या उनके पैतृक गांव कोरियाही, सीतामढ़ी (बिहार) में होगा।

यह भी पढ़ें….. राज्य सरकार गौ-पालन को लाभ का धंधा बनाने के लिए प्रतिबद्ध – unique 24 news (unique24cg.com)

गौरतलब है की प्रभात झा की जब तबियत बिगड़ी तब वे भोपाल में ही थे। उन्हें भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते उन्हें भोपाल से दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया। गरीब चार हफ्ते से वे गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थे। पर आख़िरकार उनका आज तड़के निधन हो गया |

प्रभात झा के निधन पर छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा विधायक राजेश मूणत सहित सभी भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है |

 

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….👇

Unique 24 Bharat – YouTube

 

Breaking News मध्यप्रदेश