Viral video : राष्ट्रगान के दौरान नीतीश कुमार की हरकत से सियासत गरम

Viral video : राष्ट्रगान के दौरान नीतीश कुमार की हरकत से सियासत गरम

बिहार। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में शुक्रवार (21 मार्च) को आयोजित सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रगान के दौरान उनके बातचीत करने का वीडियो वायरल होते ही सियासी भूचाल आ गया।

दरअसल वीडियो में देखा जा रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जन गण मन के बीच ‘हाय-हेलो और नमस्ते करते देखें गए है। इसे लेकर पूर्व CM राबड़ी देवी ने कहा-नीतीश को माफी मांगी चाहिए। उन्होंने देश का अपमान किया है। ‘अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दिमाग खराब है तो गद्दी छोड़नी चाहिए। अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। बेटा नहीं बनता तो किसी दूसरे को कुर्सी सौंप दें।

क्या है पूरा मामला?

बता दें CM नीतीश कुमार गुरुवार (21 मार्च) को पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 का उद्घाटन करने पहुंचें थे। कार्यक्रम में राष्ट्रगान शुरू हुआ। राष्ट्रगान बजते वक्त मंच पर खड़े नीतीश अपने पास खड़े प्रधान सचिव दीपक कुमार को बार-बार टोकते रहे। दीपक कुमार ने नीतीश को हाथ देकर रोकना चाहा। उन्हें सावधान मुद्रा में रहने का इशारा किया, लेकिन नीतीश नहीं माने और पत्रकारों की तरफ देखकर प्रणाम करने लगे। CM नीतीश की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी नेताओं ने हमला बोला। बिहार की सियासत गरमा गई।

PM मोदी के लाडले CM ने किया राष्ट्रगान का अपमान

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी CM नीतीश पर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा-मैं बार-बार कहता हूं कि सीएम अचेता अवस्था में हैं। मुख्यमंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए। PM मोदी के लाडले CM ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। लाडले CM पर PM क्या कहेंगे। इंडिया की राजनीति में पहली ऐसी घटना है, जहां राष्ट्रगान का अपमान हुआ है। CM नीतीश कुमार को रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। राष्ट्रगान को अपमान करने वाले को तीन साल की सजा होती है।

CM की कुर्सी पर बैठने के योग्य नहीं : अवधेश प्रसाद

समाजवादी पार्टी के सासंद अवधेश प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रगान का सम्मान तो देश का सम्मान है। सभी को सम्मान करना चाहिए। लाखों लोगों ने कुर्बानी दी तो देश को तिरंगा और राष्ट्रगान मिला। आरजेडी लीडर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार अचेत हो गए हैं। दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। वे राष्ट्रगान का अपमान कर रहे हैं। नीतीश, सीएम की कुर्सी पर बैठने के योग्य नहीं हैं।

यह भी पढ़े …AAP में बड़ा फेरबदल : सौरभ भारद्वाज बने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, संदीप पाठक को मिला छत्तीसगढ़ का प्रभार, तो सिसोदिया को मिली यहां की जिम्मेदारी   – unique 24 news

बीजेपी का बचाव: ‘राष्ट्रगान का अपमान नहीं हुआ’

बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रगान का अपमान नहीं हुआ। जंगलराज आरजेडी का मंसूबा धरा रह जाएगा, कहीं कुछ नहीं हुआ। विपक्ष के नेता को राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान में अंतर पता नहीं है। पूरा परिवार करप्शन में डूबा है। मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार से बड़ा देशभक्त देश में दूसरा नहीं है। जेडीयू MLC नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के माफी मांगने का सवाल ही पैदा नहीं होता है।

विपक्ष का मानसिक संतुलन खराब

BJP विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि ‘CM ने राष्ट्रगान का अपमान नहीं किया है। उनको कुछ याद आ गया होगा। राष्ट्रगान ध्यान में नहीं होगा तो दीपक कुमार को टोक दिया। फिर से वो राष्ट्र गान की मुद्रा में आ गए। विपक्ष का मानसिक संतुलन खराब हो गया है। उनका मेडिकल बुलेटिन जारी करना चाहिए।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube 

देश दुनियां राजनीति