छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहां जनता के आशीर्वाद से हमारी जिम्मेदारी बढ़ी

छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहां जनता के आशीर्वाद से हमारी जिम्मेदारी बढ़ी

छतीसगढ़ :-  छतीसगढ़ भाजपा की बैठक में नगरीय निकाय चुनाव पर मंथन, वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन रायपुर। नगरीय निकायों में सभापति और उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई। इसमें संगठन और सरकार के वरिष्ठ नेताओं सहित पदाधिकारियों ने भाग लिया।

जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे मुख्यमंत्री साय :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक में कहा कि भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है, जो शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। जनता ने अपार आशीर्वाद दिया है, जिससे हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। हम जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सोच-समझकर वादे करती है और उन्हें 100% पूरा करती है, जबकि कांग्रेस केवल चुनावी वादे कर भूल जाती है।

भाजपा का परचम हर स्तर पर लहराया: प् अध्यक्ष देव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से पंचायत से लेकर संसद तक भाजपा का परचम लहराया गया। उन्होंने बताया कि 33 में से 30 जिलों में भाजपा ने पंचायत चुनाव में जीत दर्ज की है। निकाय चुनाव में भी पार्टी ने 10 नगर निगम, 35 नगरपालिकाएं और 81 नगर पंचायतों में विजय हासिल की है।

संगठन और सरकार के तालमेल से ऐतिहासिक जीत :- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की यह जीत कांग्रेस के लिए करारा झटका है। उन्होंने बताया कि 3200 वार्डों में से 1868 पर भाजपा का कब्जा हुआ है, जो संगठन और सरकार के मजबूत तालमेल का परिणाम है।

यह भी पढ़े …….केरल में युवक ने परिवार समेत 5 लोगों की हत्या की – unique 24 news

आगे की रणनीति पर जो :- क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि भाजपा ने 85% सफलता पाई है, लेकिन 15% परिणामों की भी समीक्षा कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। निकाय चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सिंह सवन्नी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने टीम भावना से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, और अब भविष्य की योजनाओं पर तेजी से काम किया जाएगा।

महत्वपूर्ण नेता रहे मौजूद :- बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश महामंत्री पवन साय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सांसद संतोष पांडेय व रूपकुमारी चौधरी, समेत अन्य वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक का संचालन संजय श्रीवास्तव ने किया और आभार प्रदर्शन रामजी भारती ने किया।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

छत्तीसगढ़ राजनीति